Last Updated:
90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि का अलग ही जलवा था. वह जिस फिल्म में होती थीं, फिल्म हिट हो जाती थीं. लेकिन साल 1988 में उनकी एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म उस दौर की बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में पहले जया प्रदा के साथ जितेंद्र नजर आने वाले थे.

नई दिल्ली. साल 1988 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आए थे. इस फिल्म में पहले जितेंद्र नजर आने वाले थे. लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी. बाद में मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में नजर आए थे. सारे हिट की गारंटी वाले स्टार भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाए थे.

अमिताभ बच्चन जैसा सुपरस्टार, जिसके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं. वह जिस फिल्म में होते थे, वह ब्लॉकबस्टर हो जाती थी. लेकिन इस फिल्म में अमिताभ की दमदार एक्टिंग भी दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई. उस फिल्म का नाम है, ‘गंगा जमुना सरस्वती’.

एक्टिंग की दुनिया में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके खाते में फ्लॉप फिल्में भी आई हैं. उन्हीं में से एक हैं अमिताभ बच्चन. फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’.
में अमिताभ बच्चन के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आई थीं. लेकिन दोनों टॉप स्टार मिलकर भी फिल्म को बचा नहीं पाए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1988 में आई ‘गंगा जमुना सरस्वती’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे स्टार्स नजर आए थे. हिट की गारंटी वाली स्टारकास्ट भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी.

फिर एक वजह ये भी बताई जाती है कि पहले इस फिल्म में जितेंद्र और ऋषि कपूर नजर आने वाले थे. क्योंकि जितेंद्र और जया प्रदा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे. ऐसे में फिल्म में जितेंद्र होते तो शायद फिल्म हिट हो सकती थी. लेकिन जितेंद्र ने रिजेक्ट कर सारा खेल बिगाड़ दिया था.

‘गंगा जमुना सरस्वती’, ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो लोगों को लगा था फिल्म बड़ी हिट साबित होगी. क्योंकि फिल्म मनमोहन देसाई लेकर आ रहे थे. वो मनमोहन देसाई जो जब-जब अमिताभ के साथ आए ब्लॉकबस्टर दे डाली.लेकिन उसी फिल्ममेकर की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

इस फिल्म के फ्लॉप होने से मनमोहन देसाई को इतना बड़ा झटका लगा था कि उन्होंने निर्देशन की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने सिनेमा की दुनिया से दूरी बना यानी फिल्में डायरेक्टर करना उन्होंने बंद कर दिया था.

मनमोहन देसाई इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोबारा, किसी फिल्म को डायरेक्ट करते नहीं दिखे. लेकिन बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने अमिताभ के साथ एक फिल्म में काम किया था. मल्टीस्टारर फिल्में हिट कराने के लिए तो वह खासतौर पर जाने जाते थे.
February 26, 2026, 15:23 IST





