Last Updated:
India Eurasia Trade Talks: भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का काट ढूंढ लिया है. भारत और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशिया ब्लॉक के बीच ट्रेड डील की बातचीत शुरू हो गई है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर हैं.EAEU में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य और रूसी संघ शामिल हैं. यह कदम भारत की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह नए बाजारों में विविधीकरण और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ कई ट्रेड डील पर काम कर रहा है. भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ एक FTA पर हस्ताक्षर किए हैं और यूरोपीय संघ (EU) के साथ भी एक समझौते पर बातचीत चल रही है.
नए व्यापारिक अवसर की तलाश
इस प्रस्तावित FTA का महत्व इसकी विशाल आर्थिक क्षमता में निहित है, क्योंकि दोनों पक्षों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.5 ट्रिलियन डॉलर है. यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करेगा, नए क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में विविधीकरण को समर्थन देगा, गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ कंप्टीशन बढ़ाएगा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को लाभ पहुंचाएगा. वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार संदर्भ शर्तें वार्ता के लिए ढांचा प्रदान करती हैं और इससे छिपी हुई व्यापारिक संभावनाओं को अनलॉक करने, निवेश बढ़ाने और भारत-EAEU के बीच एक मजबूत, टिकाऊ आर्थिक साझेदारी स्थापित करने की उम्मीद है.
यूरेशिया क्या है?
यूरेशिया (Eurasia) एक भौगोलिक और भू-राजनीतिक शब्द है, जो यूरोप और एशिया महाद्वीपों को एक संयुक्त भौगोलिक इकाई के रूप में दर्शाता है. यह पृथ्वी का सबसे बड़ा सतत भूभाग है, जो पूर्व में प्रशांत महासागर से लेकर पश्चिम में अटलांटिक महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में हिंद महासागर और भूमध्य सागर तक फैला हुआ है. यूरेशिया में लगभग 55 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है, जो विश्व के कुल भूभाग का लगभग 36.2 फीसदी है.

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें
August 21, 2025, 06:55 IST





