खेल » ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में रवि किशन-जितेंद्र कुमार की एंट्री, मुहूर्त की रश्म में हुए शामिल, प्री-प्रोडक्शन शुरू

‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में रवि किशन-जितेंद्र कुमार की एंट्री, मुहूर्त की रश्म में हुए शामिल, प्री-प्रोडक्शन शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. हाल में फिल्म के लिए मुहूर्त हुआ, जिसमें रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी शामिल हुए. फिल्म में उनका दमदार किरदार ह…और पढ़ें

'मिर्जापुरः द फिल्म' में रवि किशन-जितेंद्र की एंट्री, मुहूर्त में हुए शामिलरवि किशन और जितेंद्र कुमार ‘मिर्जापुर’ में काम करेंगे.
मुंबई. ‘मिर्जापुर’ की दुनिया और भी बड़ी होने वाली है. वेब सीरीज के बाद मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर फिल्म के तौर पर बना रहे हैं. फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु को बड़े पर्दे पर देखने को एक्साइटेड हैं. ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में दो और बड़े नाम जुड़ गए हैं. फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी अहम रोल में होंगे. हालांकि मेकर्स ने उनके किरदारों का सीक्रेट रखा हुआ. इसमें वह किसी गैंग में शामिल होंगे या फिर किसी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे.

रवि किशन और जितेंद्र कुमार ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में जो भी किरदार निभाएं, फैंस को तो मजा ही आना है. प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने एचटीसिटी को बताया, “जितेंद्र और रवि किशन फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं. मुहूर्त पूजा गुरुवार को हुई, और दोनों मुहूर्त में शामिल थे. उनके किरदार फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज बनाए जा रहे हैं.”

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ कब होगी  रिलीज

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के बारे में पिछले साल अनाउंस किया गया था. अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु को एक थिएट्रिकल स्पेक्टेकल में फिर से मिलाने का वादा करती है. पुनीत कृष्णा द्वारा बनाई गई और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. श्वेता त्रिपाठी के भी गोलू के रूप में लौटने की उम्मीद है.

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के बारे में ये बोले अली फजल

अली फज़ल ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए बयान में मिर्जापुरः द फिल्म के बारे में कहा था,”हम बहुत उत्साहित हैं. यह ओजी कास्ट है. हम टेबल के पीछे जा रहे हैं. समय में पीछे, मुझे लगता है. यह समय में पीछे होना चाहिए क्योंकि कुछ मृत लोग चल रहे हैं.” जब पूछा गया कि क्या इसका मतलब प्रीक्वल है, अली ने चतुराई से जवाब दिया, “आपको पता चल जाएगा. लेकिन हम इसे थिएटर में लाने के लिए सच में एक्साइटेड हैं.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में रवि किशन-जितेंद्र की एंट्री, मुहूर्त में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी