Last Updated:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसी महीने जनवरी में मकर संक्रांति के बाद एक नई हाउसिंग स्कीम लाने जा रहा है. प्राधिकरण इन फ्लैटों को मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए खासतौर पर लांच कर रहा है. सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में 82 वर्गमीटर के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी, आइए जानते हैं इन फ्लैटों की क्या कीमत रहने वाली है.
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इसी जनवरी में मिडिल क्लास के लिए फ्लैट की नई स्कीम लाने जा रही है. प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मध्यम वर्ग के परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर ओमिक्रॉन-1 और ओमिक्रॉन-1ए में 20 मंजिला आवासीय सोसाइटी बनाई थी. हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक इसमें 58 वर्गमीटर और 82 वर्गमीटर के फ्लैट बनाए गए हैं. पहले इन फ्लैटों का आवंटन लकी ड्रॉ के जरिये किया गया था. सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में दोनों साइज के करीब 350 फ्लैट अभी खाली हैं. अब प्राधिकरण ने इन खाली फ्लैटों को ई-नीलामी के जरिये देने का फैसला किया है, जिसकी अनुमति बोर्ड से मिल चुकी है.
संपत्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद योजना शुरू की जाएगी. पहले चरण में 82 वर्गमीटर साइज के 90 फ्लैट पेश किए जाएंगे. इसके बाद 58 वर्गमीटर वाले फ्लैटों की योजना लाई जाएगी. इस तरह सभी बचे हुए फ्लैट चरणबद्ध तरीके से आवंटित किए जाएंगे.
कितनी होगी फ्लैट की कीमत?
इस स्कीम के अनुसार 82 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 72 लाख रुपये रखा गया है, जबकि 58 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 49.11 लाख रुपये तय किया गया है. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को फ्लैट मिलेगा. आरक्षित मूल्य बाजार दरों का सर्वे करने के बाद तय किया गया है.
About the Author

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
January 13, 2026, 12:22 IST





