मनोरंजन » मार्च में सिनेमा का महाकुंभ, एक्शन-रोमांस-कोर्टरूम ड्रामा से सजेंगे थिएटर्स, टिकटें बुक करने की कर लें तैयारी

मार्च में सिनेमा का महाकुंभ, एक्शन-रोमांस-कोर्टरूम ड्रामा से सजेंगे थिएटर्स, टिकटें बुक करने की कर लें तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है. इजेदार रोमांटिक ड्रामा से लेकर एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर और पीरियड गैंगस्टर ड्रामा तक, हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. लिस्ट में मोस्टअवेटेड फिल्में भी हैं, जो दमदार स्टारकास्ट, हाई-वोल्टेज ड्रामा और भावनाओं से भरी कहानियां शामिल हैं. तो तैयारी अभी से शुरु कर दीजिए.

Dhurandhar 2 To Toxic 7 Most Awaited Indian Films To Watch In Theatres In month of march prepare to book tickets

नई दिल्ली. मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी महाकुंभ से कम नहीं होगा. इस बार होली के रंग सिर्फ गलियों में ही नहीं, बल्कि सिनेमाघरों के पर्दों पर भी देखने को मिलेंगे. महीने भर चलने वाले इस सिनेमाई उत्सव में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. दिल की धड़कनें बढ़ाने वाले रोमांस से लेकर सीट से चिपका देने वाली एक्शन थ्रिलर, सनसनीखेज कोर्टरूम ड्रामा और दिमाग हिला देने वाली स्पाई थ्रिलर… सब कुछ इस महीने की तैयारी में है. सबसे बड़ी बात, 19 मार्च को दो पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच की टक्कर तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी. अगर आप मूवी लवर हैं, तो अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए और टिकट बुक करने की तैयारी शुरू कर दीजिए, क्योंकि यह महीना थिएटर्स में बिताने के लिए ही बना है.

‘ना जाने कौन आ गया’ होली के बाद यानी 6 मार्च को रिलीज होने वाली है. ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म प्रेम, विश्वासघात और भावनात्मक उलझनों की कहानी है.

6 मार्च को ही ‘द केरला स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की बैक्ड सोशल थ्रिलर ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ रिलीज हो रही है. फिल्म प्राचीन रस्म ‘चरक’ पर आधारित है, जहां भक्त शरीर और मन की सीमाओं को पार करते हैं. ट्रेलर में अंधविश्वास, ओकल्ट रिचुअल्स और डिवोशन की डार्क साइड दिखाई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

 Kissa Court Kachahari KaRelease Date: March 13 Produced by Arun Kumar, Kissa Court Kachahari Ka is a gripping courtroom drama that follows a woman’s relentless pursuit of justice after her lover’s accidental death under mysterious circumstances. As secrets begin to surface, the case unfolds into a tense legal battle filled with twists, unanswered questions, and emotional turmoil.

‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ एक पावरफुल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 13 मार्च को रिलीज हो रही है. अरुण कुमार द्वारा निर्मित इस कोर्टरूम ड्रामा में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला और अवन्या कुमारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. जैसे-जैसे मामले की पड़ताल होती है, रहस्य उजागर होते हैं. ट्रेलर में ट्विस्ट्स और इमोशनल टर्मॉयल दिखे हैं.

सिनेमाप्रेमियों के लिए सबसे बड़ा दिन 19 मार्च को होगा. एक तरफ आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ होगी, तो दूसरी तरफ गीतू मोहनदास निर्देशित यश की पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’.

Dhurandhar: The RevengeRelease Date: March 19 Dhurandhar: The Revenge Release Date: March 19 Riding high on the record-breaking success of its first instalment, Dhurandhar: The Revenge has emerged as one of the most anticipated Hindi releases of March. The sequel traces the high-stakes mission of an Indian spy who infiltrates Pakistan’s criminal underworld to eliminate the mastermind orchestrating brutal attacks against his homeland, setting the stage for an intense, action-packed showdown.

‘धुरंधर 2’ अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद बेहद चर्चित है, जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. इस बार रणवीर एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसकर देश के खिलाफ साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को खत्म करने का मिशन अंजाम देते हैं.

वहीं, ‘टॉक्सिक’ में कन्नड़ सुपरस्टार यश एक बेरहम गैंगस्टर की दोहरी भूमिका में हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. एक साल पहले से 19 मार्च की तारीख तय होने के कारण निर्माता इसे टालना नहीं चाहते.

 YudhRelease Date: March 19 Youth marks an ambitious venture for Ken Karunaas, who not only plays the lead but also steps into the director’s chair. Co-starring Anishma Anilkumar, Devadarshini, Suraj Venjaramoodu, and Priyanshi Yadav, the Tamil entertainer seeks to reflect the ambitions, struggles, and spirit of today’s generation. However, its March 19 release comes with formidable competition, as it hits theatres alongside several major pan-Indian releases.

19 मार्च को ही केन करुणास की फिल्म ‘यूथ’ भी रिलीज होगी, जो युवा पीढ़ी के एम्बिशन्स और स्ट्रगल्स दिखाती है, लेकिन बड़े रिलीज से इसका क्लैश है.

 Ustaad Bhagat SinghRelease Date: March 26, 2026 Directed by Harish Shankar and backed by Mythri Movie Makers, Ustaad Bhagat Singh stars Pawan Kalyan in the lead role. The action-comedy is inspired by the Tamil blockbuster Theri and pairs him with Sreeleela and Raashii Khanna.

26 मार्च को यानी महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज होगी. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा समर्थित, उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं. ये एक्शन-कॉमेडी तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी से प्रेरित है और इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी नजर आने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी