Last Updated:
बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने दो हीरो के साथ काम किया, जो असल में रिश्ते में मामा-भांजे लगते हैं. साल 2014 की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और साथ ही 22 अवॉर्ड भी जीत लिए थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई हीरोइनें एक ही परिवार के एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस की एंट्री बॉलीवुड में 17 साल पहले हुई, जिसने पहले एक ही फैमिली के दो एक्टर के साथ काम किया. पहली फिल्म तो फ्लॉप रही, लेकिन दूसरी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. उस एक्ट्रेस का नाम है अनुष्का शर्मा.

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फेमस हीरोइनों में से एक हैं. वह उन एक्ट्रेसेस में हैं, जिन्हें अपने करियर में तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) के साथ काम करने का मौका मिला. अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं.

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी. इसमें हीरो शाहरुख खान थे. कमाल की बात है कि पहली फिल्म से टॉप हीरोइन बन गई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगा दी.

अनुष्का शर्मा अपने करियर में एक ही परिवार के दो एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं. उनके नाम हैं-इमरान खान और आमिर खान. रिश्ते में दोनों सितारे मामा-भांजे लगते हैं. एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पिट गई थी. मगर दूसरी मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था.

एक्ट्रेस ने इमरान खान के साथ फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में काम किया था. यह मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया था. ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में अनुष्का शर्मा और इमरान खान ने खूब रोमांस भी किया था.

फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज था लेकिन रिलीज होते ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और इमरान खान की ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 62.89 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और इसका वर्डिक्ट फ्लॉप रहा.

ठीक एक साल बाद सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज हुई. इसमें अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आई थीं. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे.

साल 2014 में रिलीज हुई अनुष्का शर्मा और आमिर खान की ‘पीके’ ने भारत में 473.33 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया था और और दुनियाभर में टोटल कमाई 769.89 करोड़ रुपये हुई थी. इस फिल्म ने 22 अवॉर्ड झटक लिए थे. आईएमडीबी पर ‘पीके’ फिल्म की रेटिंग 8.1 है.
September 06, 2025, 11:05 IST





