व्यापार » मात्र ₹10 में करिए नींबू की खेती, होगी छप्पड़फाड़ कमाई, किसान भाई अपनाएं ये तरीका

मात्र ₹10 में करिए नींबू की खेती, होगी छप्पड़फाड़ कमाई, किसान भाई अपनाएं ये तरीका

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Lemon Farming: मौसमी की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आप एक बीघा में भी इसकी शुरुआत करें तो 300 से लेकर 400 पेड़ तक अपने खेतों में लगा सकते हैं. वहीं पौधे लगाने के दौरान उनकी जड़ों में गोबर से तैयार…और पढ़ें

Lemon Farming: फर्रुखाबाद जिले के एक किसान ने मात्र 10 पौधे से मौसमी की खेती की शुरुआत की थी. आज वह दो बीघा में 35 पौधे लगाकर बंपर कमाई कर रहे हैं. वह बताते हैं कि मात्र 10 रुपये मूल्य का एक पेड़ आता है. लेकिन यह 2 साल में ही तैयार होकर सालाना 4 क्विंटल तक फसल देता है. इन पौधों में कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं लगानी पड़ती है. एक बार पेड़ लगाइए और करते रहिए समय से सिंचाई और होता रहेगा बंपर उत्पादन.

लोकल18 को किसान पंकज ने बताया कि वह दूसरी फसलों में नुकसान होने के चलते अपने खेतों में ऐसी फसल करना चाहते थे जिससे कि कम समय में ही लाखों रुपए की कमाई हो सके. ऐसे समय पर उन्हें मौसमी की खेती ही अच्छी लगी. इसमें बिना कोई लागत और अधिक समय दिए अच्छी कमाई हो जाती है. वह बताते हैं कि जब से उन्होंने मौसमी की खेती करना शुरू किया है तभी से लगातार इसका उत्पादन बढ़ता जा रहा है. इसके कारण खेत में ही लोग मौसमी की खरीद करते हैं. जब ऑर्डर आने लगते हैं तो यह आसपास के क्षेत्र की मंडियों में मौसमी लेकर जाते हैं जहां पर हाथों-हाथ इसकी बिक्री हो जाती है.

ऐसे होती है मौसमी की खेती
अगर आप एक बीघा में भी इसकी शुरुआत करें तो 300 से लेकर 400 पेड़ तक अपने खेतों में लगा सकते हैं. वहीं पौधे लगाने के दौरान उनकी जड़ों में गोबर से तैयार खाद का प्रयोग कर सकते हैं. पौधा लगाने के दौरान दो पौधों के बीच की दूरी 5 मीटर की दूरी रखनी चाहिए.

उगाने का तरीका
जिस भूमि पर मौसमी की खेती करें, उसका सही से समतलीकरण करना चाहिए. शुरुआत में 6 महीने में मौसमी फसल देने लगती है. इसके बाद 2 साल में यह पूर्ण पौधा बनकर मौसमी का उत्पादन शुरू कर देती है. गर्मियों के मौसम में इसमें प्रचुर मात्रा में बंपर मौसमी का उत्पादन होता है. इसमें लगे हुए फल जब पीले होने लगते हैं तो इनका रस बढ़ जाता है और इन्हें तोड़कर मंडी में बिक्री किया जाता है. नींबू की रोपाई करने के लिए दिसंबर, फरवरी, जून, सितंबर उचित मानी जाती है.

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

मात्र ₹10 में करिए नींबू की खेती, होगी छप्पड़फाड़ कमाई, किसान अपनाएं ये तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी