खेल » मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा, कल होगा अंतिम संस्कार

मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा, कल होगा अंतिम संस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Punjabi Comedian Jaswinder Bhalla Death News: मशहूर पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह निधन हो गया.

मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सिताराजसविंदर भल्ला 65 साल के थे.
नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी. बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे.  उनके निधन की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है.

जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे. उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

प्रोफेसर से बने एक्टर

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था. वह प्रोफेसर भी रहे. उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से एक्टर बने. उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता.

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग और कलाकार जुटने की संभावना है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी