व्यापार » मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले 4 स्मॉल कैप शेयरों की सूची

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले 4 स्मॉल कैप शेयरों की सूची

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Multibagger Stock : स्‍मॉल कैप में रिस्‍क तो ज्‍यादा होता है लेकिन ये रिटर्न भी छप्‍परफाड़ देते हैं. ऐसा ही किया है 100 रुपये से भी कम दाम वाले चार स्‍मॉल कैप स्‍टॉक्‍स ने. इन शेयरों ने पिछले छह महीनों में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस अवधि में इन चारों ने 107% से लेकर 263% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं उन जादुई शेयरों के बारे में, जिन पर जिसने दांव लगाया, उसकी किस्मत चमक गई.

विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉल कैप शेयरों में रिस्क ज़्यादा होता है, लेकिन अगर सही कंपनी चुन ली जाए तो रिटर्न दोगुना-तीनगुना करने में वक्त नहीं लगता. इन चार शेयरों की सफलता ने इसे फिर साबित कर दिया है.

छह महीनों में ही मल्‍टीबैगर रिटर्न देने में स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का नाम सबसे ऊपर है. जून में सिर्फ ₹10.98 में मिलने वाले शेयर का भाव आज बढ़कर ₹39.94 तक पहुंच गया. यानी महज़ छह महीनों में इसने निवेशकों को 263% का शानदार रिटर्न दिया.

शुक्रवार को स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स शेयर में हल्की गिरावट दर्ज की गई और शेयर 1.98% टूटकर ₹39.15 पर बंद हुआ. फिर भी कंपनी का मार्केट कैप ₹2,729 करोड़ तक पहुंच चुका है. फूड-टेक सर्विसेज और सॉल्यूशंस के बिजनेस में काम करने वाली यह कंपनी आने वाले समय में भी निवेशकों का ध्यान खींच सकती है.

हरियाणा फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन का शेयर भी निवेशकों की झोली भरने में पीछे नहीं रहा. छह महीनों में यह ₹27.67 से उड़कर ₹84.74 तक पहुंच गया. यानी इसने कुल 206% का रिटर्न दिया. हाल ही में यह शेयर 4.99% के अपर सर्किट पर जाकर ₹84.74 पर लॉक हो गया.

जयस्वाल नेको इंडस्ट्रीज ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. छह महीनों में यह शेयर ₹33.37 से बढ़कर ₹69.17 तक पहुंचा. यानी इसमें 107% का रिटर्न मिला. शुक्रवार को इसमें और तेजी देखने को मिली और शेयर 4.50% चढ़कर ₹72.28 पर बंद हुआ.

कंपनी की मार्केट कैप अब ₹7,018 करोड़ हो चुकी है. पिग आयरन, स्पॉन्ज आयरन, अलॉय स्टील और कास्टिंग्स के उत्पादन में काम करने वाली यह कंपनी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना रही है. स्टील और मेटल सेक्टर की मजबूती इस शेयर को आगे भी सपोर्ट दे सकती है.

टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी TFCI के शेयर ने भी पिछले छह महीनों में खूब पैसा बरसाया है. बीते छह महीनों में यह ₹35.33 से बढ़कर ₹73.69 तक पहुंच गया. यानी इसने 108% का रिटर्न दिया. शुक्रवार को भी इसमें हल्की तेजी रही और शेयर 0.35% बढ़कर ₹73.95 पर बंद हुआ.

कंपनी की मौजूदा मार्केट कैप ₹3,423 करोड़ है. TFCI न सिर्फ टूरिज्म, बल्कि रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और NBFC लेंडिंग जैसे कई सेक्टर्स में फाइनेंसिंग करती है. ऐसे सेक्टरों में मांग बढ़ने के साथ इस शेयर की रफ्तार भी और तेज़ हो सकती है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सोने की खान साबित हुए ये 4 शेयर, 6 महीने में ही कर दी पैसों की बरसात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी