मनोरंजन » मलाइका अरोड़ा की नई वायरल फोटो से हर्ष मेहता संग रिलेशनशिप की चर्चा

मलाइका अरोड़ा की नई वायरल फोटो से हर्ष मेहता संग रिलेशनशिप की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक शख्स के साथ ट्रेवी फाउंटेन के सामने नजर आ रही हैं. अटकलों के अनुसार उस व्यक्ति का नाम हर्ष मेहता है, जो एक डायमंड मर्चेंट और सफल बिजनेसमैन बताए जाते हैं. सोशल मीडिया पर होने वाली अटकलों के अनुसार मलाइका अरोड़ा इन दिनों इस डायमंड मर्चेंट को डेट कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

कौन हैं मलाइका अरोड़ा के नए बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता? क्या करते हैं काम?Zoom

मलाइका अरोड़ा की ये फोटो वायरल हो रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. इस फोटो में मलाइका के साथ नजर आ रहे शख्स को उनका नया बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, और इसी को लेकर इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर जारी है.

वायरल तस्वीर इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि मलाइका ने यहीं वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया और उसी दौरान यह फोटो क्लिक हुई. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों ने इस खबर को और हवा दे दी है.

वायरल हो रही मलाइका अरोड़ा की फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी