खेल » ‘मर्दाना’ वाले कमेंट पर भड़कीं बिपाशा बसु, बगैर नाम लिए मृणाल ठाकुर को सुनाई खरी-खरी… फैंस भी हुए राजी

‘मर्दाना’ वाले कमेंट पर भड़कीं बिपाशा बसु, बगैर नाम लिए मृणाल ठाकुर को सुनाई खरी-खरी… फैंस भी हुए राजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मृणाल ठाकुर का पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को मर्दाना बॉडी वाली कहा. बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर पलटवार किया और महिलाओं को मजबूत बनने की सलाह दी.

‘मर्दाना’ वाले कमेंट पर भड़कीं बिपाशा बसु, बगैर नाम लिए मृणाल को सुनाई खरी-खरी
पिछले कुछ दिनों से मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनके करियर के शुरुआती समय का है जब वह कुमकुम भाग्य में नजर आती थीं. कई साल पुराना वीडियो सन ऑफ सरदार 2 की एक्ट्रेस मृणाल का वायरल हो गया. जिसमें वह बिपाशा बसु को मर्दाना बॉडी वाली कहती दिख रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स नाराज हो गए. उन्होंने मृणाल को बुरी तरह ट्रोल किया. साथ ही खरी खरी सुनाई भी. अब इस पूरे विवाद के बाद बिपाशा बसु ने भी एक पोस्ट शेयर किया है जहां इस टॉपिक की ओर इशारा किया है.

बिपाशा बसु ने अब मृणाल ठाकुर की बातों पर पलटवार किया है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया. साथ ही इस लंबे पोस्ट में कहा कि एक मजबूत और दूसरी महिला को हमेशा ऊपर उठाती है.

बिपाशा ने किया मृणाल के वीडियो पर पलटवार

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘मजबूत औरत हमेशा दूसरे को भी ऊपर उठाती हैं. खूबसूरत औरतों, तुम सब अपने मसल्स बढ़ाओ. हम सबको ऐसा ही मजबूत होने की जरूरत है. मसल्स भी आपको स्ट्रॉन्ग बनाता है. ये आपको अच्छा शारीरिक और मानसिक हेल्थ देने में भी हेल्प करता है. इस पुरानी सोच को तोड़ो कि महिलाओं को मजबूत दिखना या शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी नहीं है.’

बिपाशा ने नहीं लिया किसी का नाम
इस पोस्ट में बिपाशा ने किसी का भी नाम नहीं लिया. मगर इसे सभी मृणाल ठाकुर के वीडियो से ही जोड़कर देखा जा रहा है. बिपाशा ने कहा कि खुद से प्यार करो. खैर अभी तक इस पूरे मामले पर मृणाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं बिपाशा बसु के पलटवार के बाद कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी आए हैं और उन्होंने एक्ट्रेस की बात को सही ठहराया है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मर्दाना’ वाले कमेंट पर भड़कीं बिपाशा बसु, बगैर नाम लिए मृणाल को सुनाई खरी-खरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी