मनोरंजन » ‘मम्मी मेरे साथ अच्छी थीं’, सलीम खान संग शादी से पहले सौतन को देख छिप जाती थीं हेलेन, बेटे को सुनाया था किस्सा

‘मम्मी मेरे साथ अच्छी थीं’, सलीम खान संग शादी से पहले सौतन को देख छिप जाती थीं हेलेन, बेटे को सुनाया था किस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी 1963 में फिल्म के सेट से शुरू हुई, जो समय के साथ गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. हेलेन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वे सलीम साहब की पहली पत्नी सलमा खान के सामने आने से बचती थीं और अपनी कार में छिप जाती थीं. फिर सलीम खान ने अपने रिश्ते को सम्मान देने के लिए 1980 में हेलेन से शादी कर ली. आज हेलेन का चारों बच्चे और गोद ली हुई बेटी अर्पिता के साथ अटूट और प्रेम से भरा रिश्ता है.

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

नई दिल्ली: सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे मशहूर कहानियों में से एक है. सलीम खान और हेलेन पहली बार 1963 में फिल्म ‘कबली खान’ के सेट पर मिले थे. उस समय हेलेन लीड हीरोइन के तौर पर काम कर रही थीं और सलीम साहब विलेन का रोल कर रहे थे. दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त हेलेन ने सलीम खान पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था.

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

करीब तीन साल बाद साल 1966 में फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ देखते समय हेलेन की नजर पहली बार सलीम खान पर पड़ी और उन्होंने उन्हें नोटिस किया. धीरे-धीरे काम के सिलसिले में दोनों की बातचीत बढ़ी और वे दोस्त बन गए.

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

हेलेन ने अरबाज खान के शो ‘द इनविंसिबल्स’ में एक मजेदार और भावुक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वह सलीम साहब को डेट कर रही थीं, तो उनकी पहली पत्नी सलमा खान से अपना चेहरा छुपाती थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

हेलेन ने बताया कि जब भी उनकी कार बांद्रा बैंडस्टैंड से गुजरती थी और उन्हें पता चलता था कि सलमा जी बालकनी में खड़ी हैं, तो वह कार की सीट के नीचे झुक जाती थीं. वह चाहती थीं कि सलमा जी को लगे कि कार खाली है और उन्हें बुरा न लगे. उन्होंने कहा था, ‘जब मैं बैंडस्टैंड के पास से गुजरती थी और मुझे पता होता था कि मम्मी (सलमा) कभी-कभी बालकनी में खड़ी होती हैं, तो मैं एकदम नीचे झुक जाती थी, ताकि वो मुझे देख न सकें और सोचती थीं कि आपके घर के पास गाड़ी खाली होगी. मैं उनका इतना सम्मान करती थी.’

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

हेलेन हमेशा से सलमा खान की बहुत इज्जत करती थीं. उन्होंने स्वीकार किया कि वह समय सलमा जी के लिए बहुत कठिन रहा होगा और उन्होंने बहुत कुछ सहा होगा. हेलेन कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से सलीम खान अपने परिवार से अलग हों.

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह यह तो नहीं कह सकते कि उन्हें कब प्यार हुआ, लेकिन काफी समय साथ बिताने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को ‘नाम’ देने का फैसला किया. वह नहीं चाहते थे कि लोग उनके रिश्ते को केवल एक ‘अफेयर’ कहें.(फोटो साभार:IMDb)

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

समाज और इंडस्ट्री की बातों की परवाह न करते हुए सलीम-हेलेन ने साल 1980 में शादी कर ली. सलीम खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे (सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा) थे, लेकिन बाद में पूरे परिवार ने हेलेन को अपना लिया.

salim khan, helen, helen salim khan, salim khan helen love story, salim khan news,

शादी के कुछ समय बाद सलीम और हेलेन ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम अर्पिता रखा गया. आज यह पूरा खान परिवार एक साथ रहता है. हेलेन का अपने सौतेले बच्चों के साथ भी बहुत गहरा और प्यारा रिश्ता है.(फोटो साभार:IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी