Last Updated:
Actress: करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी. एक मशहूर साबुन के विज्ञापन ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई, जिसके बाद फैशन वर्ल्ड से फिल्मों तक का रास्ता खुल गया. मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी इस हसीना ने कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. एक्टिंग से दूरी के बाद अब वह बिजनेस, वेलनेस और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं, लेकिन फैंस आज भी उनकी वापसी का इंतजार करते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड से साउथ तब में जब सबसे रईस सितारों की बात आती है तो शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, प्रभास, राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक का नाम लिया जाता है. लेकिन क्या आप हसीना के बारे में जानते हैं जो आज 700 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का मालकिन हैं. ये वो हसीना है, जो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी काम कर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं. 4 साल से फिल्मों से दूर इस हसीना की दौलत और रुतबा आज भी सुर्खियां बटोरता है.

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 90 के दशक की मशहूर हसीना और मॉडल पूजा बत्रा हैं, जो आजकल चर्चा में हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल और तेलुगु फिल्मों से की, लेकिन पहचान बॉलीवुड में बनी. इससे पहले, ‘लिरिल साबुन’ के एक विज्ञापन से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की थी और ‘हेड एंड शोल्डर्स’ ब्रांड की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनीं. फाइल फोटो

फैशन वर्ल्ड में उनका कद ऐसा था कि उन्होंने देश-विदेश में 250 से ज्यादा रैंप वॉक किए और पराग साड़ियों का चेहरा बनीं. मलयालम सिनेमा में पूजा बत्रा सबसे पहले 1997 में प्रियदर्शन की फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से नजर आईं, जहां उन्होंने मोहनलाल के साथ रोमांस किया. बाद में 1999 में उन्होंने ममूटी के साथ ‘मेघम’ में अभिनय किया, जहां वह उनकी पत्नी की भूमिका में थीं. इसके बाद जयराम के साथ ‘दैवथिंते मकन’ (2002) में काम किया, जो उनकी आखिरी मलयालम फिल्म साबित हुई. फाइल फोटोतमिल और तेलुगु सिनेमा से होते हुए पूजा को असली पहचान बॉलीवुड में मिली. 1997 में ‘विरासत’ फिल्म के लिए उन्होंने साइन किया. इसके बाद ‘भाई’ फिल्म में भी अभिनय किया. उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. फोटो साभार-@poojabatra/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

निजी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव कम नहीं रहे. 2003 में उन्होंने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सोनू अहलूवालिया से शादी की और अमेरिका शिफ्ट हो गईं. यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2011 में दोनों अलग हो गए. उन्होंने अमेरिका की अदालत में तलाक के लिए केस फाइल किया. वापसी के बाद, पूजा को पहले जैसी फिल्मी मौके नहीं मिले. फोटो साभार-@poojabatra/Instagram

2019 जून में एक्टर नवाब शाह के साथ अपने रिश्ते का खुलासा पूजा ने किया. उसी साल जून में उन्होंने आर्य समाज की रीति-रिवाजों के अनुसार दिल्ली में शादी की. पिछले चार साल से पूजा बत्रा फिल्मी दुनिया से नहीं हैं. फोटो साभार-@poojabatra/Instagram

सिनेमा से दूरी बनाने के बाद उन्होंने बिजनेस पर फोकस किया. 2009 में शुरू की गई उनकी कंपनी ‘ग्लोबलिंक’ बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच टैलेंट ब्रिज का काम करती है. इसके अलावा वह अमेरिका के हिंदी रेडियो स्टेशन ‘मेरा संगीत एल.ए.’ की पार्टनर भी हैं. अब 50 साल की पूजा बत्रा की कुल संपत्ति 77 मिलियन डॉलर यानी 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है. फोटो साभार-@poojabatra/Instagram

इसके अलावा, पूजा बत्रा एक ऐसी शख्सियत हैं जो स्कूल और कॉलेज के दिनों में बेहतरीन एथलीट थीं. स्कूल के समय में ही उन्होंने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था. एथलेटिक्स के अलावा, पूजा के पास ‘ब्राउन बेल्ट’ भी है. पूजा एक योगा टीचर भी हैं. फोटो साभार-@poojabatra/Instagram
February 11, 2026, 14:40 IST





