मनोरंजन » ‘मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता’, विक्की-कियारा की फिल्म पर क्यों भड़के गोविंदा? करण जौहर पर साधा निशाना

‘मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता’, विक्की-कियारा की फिल्म पर क्यों भड़के गोविंदा? करण जौहर पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी नाराजगी है. गोविंदा ने विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा के टाइटल और उसकी कहानी पर कड़ा ऐतराज जताया है. एक्टर का कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल जिस तरह से किया गया, उससे वह काफी असहज महसूस कर रहे थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि सिनेमा में हंसी-मजाक अपनी जगह है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होनी चाहिए. गोविंदा ने हाथ जोड़कर गुजारिश की कि उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान किया जाए और निजी जिंदगी को मजाक का विषय न बनाया जाए.

ख़बरें फटाफट

'मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता', विक्की-कियारा की फिल्म पर क्यों भड़के गोविंदा?Zoom

गोविंदा ने दावा किया कि उनकी लाइफ से प्रेरित है करण जौहर की फिल्म गोविंदा नाम मेरा.

नई दिल्ली. गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज दनादन हिट होती थीं. हालांकि अब वह कई सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं. अब गोविंदा ने साल 2022 में आई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 का कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल किए जाने से वह असहज महसूस कर रहे थे, साथ ही उन्हें ऐसा लगा कि फिल्म की कहानी के कुछ हिस्से उनकी असल जिंदगी से मेल खाते हैं.

करण जौहर ने प्रोड्यूस की थी गोविंदा नाम मेरा मूवी

शशांक खैतान के निर्देशन में बनी गोविंदा नाम मेरा फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी एक ऐसे पति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंस जाता है, जिससे रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव और गलतफहमियां पैदा होती हैं.

मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता है

गोविंदा का कहना है कि वह सिनेमा में हंसी-मजाक को समझते हैं, लेकिन उनका मानना है कि जब बात किसी के निजी जीवन की हो, तो थोड़ी संवेदनशीलता बरतनी चाहिए. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि मैं कोई बदतमीजी नहीं करूंगा, बस हाथ जोड़कर एक विनती है. मजाक हर जगह और हर तरह से अच्छा नहीं लगता है.’

बेटे यशवर्धन पर गोविंदा को पूरा भरोसा

गोविंदा को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के टैलेंट पर पूरा भरोसा है और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. गोविंदा ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका बेटा एक्टिंग के मामले में उनसे भी आगे निकलेगा. यशवर्धन के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा, ‘यश मुझसे बेहतर एक्टर बनेगा. वह टेक्निकली मुझसे कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग है और उसका व्यक्तित्व भी शानदार है.

बेटे के लिए हर तरह की मदद कर रहे गोविंदा

गोविंदा ने यह भी बताया कि वह पर्दे के पीछे रहकर अपने बेटे के सफर में हर मुमकिन मदद कर रहे हैं. उन्होंने साझा किया, ‘मेरे कहने पर साजिद नाडियाडवाला ने उसे अपने ऑफिस में केबिन दिया, ताकि वह फिल्म मेकिंग की बारीकियों और अलग-अलग पहलुओं को करीब से सीख सके.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता’, विक्की-कियारा की फिल्म पर क्यों भड़के गोविंदा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी