Last Updated:
राजेश खन्ना ने कई साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया. कुछ ही साल में कपल अलग हो गया था. अलग होने के बाद भी डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने तलाक नहीं लिया था,…और पढ़ें
राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड का दावा है कि एक्टर ने उनसे सीक्रेट शादी कर ली थी. मेरी सहेली के साथ इंटरव्यू के दौरान अनीता आडवाणी अपने रिलेशनशिप के बारे में हैरतअंगेज खुलासे करते हुए कहती हैं कि राजेश खन्ना ने उनसे दुनिया की नजरों से दूर शादी कर ली थी. वो बताती हैं, हमने गुपचुप तरीके से सीक्रेट शादी की थी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई इस तरह की बातें खुलकर नहीं करता. हर कोई कहता है कि हम दोस्त हैं या फिर हम रिलेशनशिप में हैं. लेकिन मीडिया में पहले ही रिपोर्ट हो चुका था कि मैं उनके साथ थी, इसलिए हम दोनों को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की जरूरत महसूस नहीं हुई कि हम शादीशुदा हैं. हमें कभी भी इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई.
राजेश खन्ना ने घर के मंदिर में अनीता से शादी की थी

अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना 8 साल तक लिव-इन में रहे थे.
डिंपल कपाड़िया से शादी से पहले हुई थी अनीता-राजेश खन्ना की मुलाकात
अनीता आडवाणी के मुताबिक राजेश खन्ना के परिवार ने उन्हें एक्टर के चौथे में भी शामिल नहीं होने दिया था. वो कार्यक्रम में शामिल न हो सके इसके लिए काका के परिवार वालों ने बाउंसर तक रखे थे. करीबन 8 साल तक एक्टर के साथ लिव-इन में रहीं अनीता ने राजेश खन्ना की मौत के बाद उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया था और अपने रिश्ते को लीगली (कानूनी तौर) पर पहचान दिलाने की मांग की थी. हालांकि राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से अलगाव के बाद भी कभी उनसे तलाक नहीं लिया था, जिस वजह से अनीता संग उनका रिश्ता कानून मान्य नहीं था.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 16, 2025, 12:47 IST





