खेल » भूमिका चावला: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में चमकीं.

भूमिका चावला: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में चमकीं.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

भूमिका चावला ने फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. सादगी भरे अंदाज से दिल जीता. ‘जब वी मेट’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्मों से रिप्लेस हुईं. तेलुगु फिल्मों में भी सफलता पाई.

वो मासूम-सी एक्ट्रेस, जिसे कपूर खानदान की लाडली ने किया था रिप्लेस

एक फिल्म आई. सुपरस्टार ने शानदार काम किया. गाने भी हिट हुए तो फिल्म भी सुपरहिट. मगर सबके दिल दिमाग में जो बैठ गई वो थी हीरोइन. सादगी से भरी एक्ट्रेस ने अपने बेहद सिंपल अंदाज से छाप छोड़ी थी. सुपरहिट के बावजूद वह ज्यादा लंबा इस चमक-धमक की दुनिया में टिक नहीं पाईं. ये कोई और नहीं भूमिका चावला हैं. एक साधारण परिवार में जन्मी भूमिका ने अपने हुनर और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. वह सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के बाद दर्शकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हुईं, और सबको लगा कि वह बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली हैं.

उन्हें ‘जब वी मेट’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्में भी ऑफर हुई थीं, लेकिन ये फिल्में उनकी झोली में आने के बाद किसी और को मिल गईं.

सेना में थे पिता

bhumika chawla
भूमिका चावला का कमबैक…(फोटो साभार- instagram)

भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को नई दिल्ली में हुआ था. उनका परिवार पंजाबी था और पिता भारतीय सेना में ऑफिसर थे. सेना में पोस्टिंग के कारण उनका परिवार अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट होता रहता था. वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं. बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में रुचि थी. 1997 में उन्होंने मुंबई का रुख किया और यहां टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम करना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया और अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया.

साउथ से की शुरुआत

भूमिका ने 2000 में तेलुगु फिल्म ‘युवाकुडु’ से अपने करियर की शुरुआत की. यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन सफलता इतनी बड़ी थी कि उन्हें तेलुगु फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में लगातार काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई. उनकी तेलुगु फिल्में ‘कुशी’, ‘ओक्काडु’ और ‘सिम्हाद्री’ बड़ी हिट साबित हुईं, वहीं तमिल फिल्मों ‘बद्री’ और ‘सिल्लुनु ओरु काधल’ ने भी खूब तारीफें बटोरीं.

बॉलीवुड में सलमान खान के साथ एंट्री

साल 2003 उनकी जिंदगी में बेहद खास रहा. इस साल उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में एंट्री की. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि भूमिका की लोकप्रियता को भी चार चांद लगा दिए.

फिल्म से हो गईं रातोंरात रिप्लेस

इस फिल्म के चलते बॉलीवुड में भूमिका का बोलबाला शुरू होने लगा और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, जिनमें ‘जब वी मेट’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल थीं. ‘जब वी मेट’ में उनकी जोड़ी बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी, लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया.

प्रोडक्शन हाउस बदला तो कास्ट भी बदल गई

भूमिका ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया था कि ‘जब वी मेट’ का नाम पहले ‘ट्रेन’ रखा गया था. फिल्म का प्रोडक्शन हाउस बदला, तो हीरो भी बदल दिया गया. फिल्म का टाइटल और यहां तक कि उन्हें भी रिप्लेस कर दिया गया. इसी तरह ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में भी हुआ.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो मासूम-सी एक्ट्रेस, जिसे कपूर खानदान की लाडली ने किया था रिप्लेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी