Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Donald Trump: ट्रंप ने कहा भारत-रूस चीन के साथ चले गए. विदेश मंत्रालय ने इस बयान पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा, अभी हमारे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, अभी हमारे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है.ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक कूटनीति में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और अमेरिका के साथ उसके रिश्ते गहरे हो रहे हैं. लेकिन इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी.
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार भारत, चीन और रूस पर बयान देते रहे हैं. उनका यह कहना कि भारत और रूस “चीन के साथ चले गए” केवल कूटनीतिक बहस ही नहीं, बल्कि अमेरिका की घरेलू राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है. ट्रंप लगातार भारत पर हमलावर हैं. उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया है.
भारत की रणनीति: “चुप रहो और आगे बढ़ो”
भारत ने इस बयान पर सीधी प्रतिक्रिया न देकर संकेत दिया है कि वह ट्रंप की टिप्पणी को अनावश्यक महत्व नहीं देना चाहता. विदेश मंत्रालय की “नो कमेंट” लाइन साफ दिखाती है कि भारत फिलहाल अपने कूटनीतिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है, न कि राजनीतिक बयानों पर.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
September 05, 2025, 16:24 IST





