Last Updated:
India-Germany Foreign Ministers Talk: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके जर्मन समकक्ष जॉहन वाडफुल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की. भारत ने जर्मनी के समर्थन की स…और पढ़ें

बातचीत के बाद एक संयुक्त वार्ता में जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उद्योग सहयोग पर बात हुई. भारत इस भावना का सम्मान करता है और जर्मन उद्योग के साथ काम करने की आशा रखता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों में निर्यात प्रतिबंधों पर चर्चा हुई. उन्होंने घोषणा की कि जर्मन कंपनियों की किसी भी चिंता पर भारत विशेष ध्यान देने के लिए तैयार है. सेमीकंडक्टर एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर कर आया है. भारत के प्रतिभाशाली युवा इसमें योगदान कर सकते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच साइबर और डिजिटल संवाद भी महत्वपूर्ण हैं.
इसके बाद जर्मन विदेश मंत्री ने कहा कि वह भारत और यूरोपीय संघ के बीच FTA का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि साल के अंत तक यह समझौता हो जाएगा.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
September 03, 2025, 14:21 IST





