Last Updated:
एक ब्लॉकबस्टर है जिसका नाम भगवान के नाम पर है तो इसमें काम करने वाले डायरेक्टर और हीरो मुस्लिम. फिल्म की कहानी भी ऐसे ही भाईचारे को दिखाती है. लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई कि बॉक्स ऑफिस पर इसने 10 गुना कमाई करके झंडे गाड़ दिए.

साल 2015 में एक ब्लॉकबस्टर आई थी. जिसका नाम भगवान के नाम से जुड़ा था तो हीरो भी पवनपुत्र हनुमान का भक्त था. फिल्म को बनाने वाला भी मुस्लिम था तो सुपरस्टार भी. इतना ही नहीं, हीरोइन ने मुस्लिम से शादी की थी. मगर वो फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि उसने 922 करोड़ कूट डाले थे.

इस ब्लॉकबस्टर को अल्लू अर्जुन ने रिजेक्ट कर दिया था. अल्लू ने पुष्पा फिल्म के बाद से पैन इंडिया अपनी जगह पक्की कर ली है. आज के समय में वह इंडिया के टॉप स्टार्स में शुमार हैं. मगर पुष्पा से कई साल पहले भी उन्हें एक ऐसी फिल्म हाथ लगी थी जो उन्हें बॉलीवुड में सबसे बड़ा किंग बना सकती थी. (Pics@IMDb)

मगर अल्लू अर्जुन ने कई कारणों की वजह से उस ब्लॉकबस्टर को मना कर दिया. इसके बाद वो फिल्म सीधे सलमान खान की झोली में आ गई. फिर क्या बॉक्स ऑफिस पर जिसने दबाकर नोट कूटे वो थे भाईजान. (Pics@IMDb)

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि बजरंगी भाईजान है जिसमें सलमान खान ने बजरंग बली के भक्त बनकर फैंस का दिल जीता था. कहानी से लेकर एक्टिंग और गाने तक सबकुछ सुपरहिट हुए थे. (Pics@IMDb)

मगर सलमान खान से पहले कबीर खान अल्लू अर्जुन को कास्ट करना चाहते थे. वह फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर अल्लू के पास पहुंचे थे. मगर पुष्पाराज ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया. (Pics@IMDb)

कहते हैं कि अल्लू अर्जुन उस वक्त कई प्रोजेक्ट्स में बिजी थे. इस वजह से डेट्स का इशु हो रहा था. ऐसे में बजरंगी भाईजान को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. (Pics@IMDb)

इसके बाद सलमान खान को लेकर साल 2015 में बजंरगी भाईजान रिलीज हुई. जिसमें करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षिता मल्होत्रा भी थीं. (Pics@IMDb)

बजरंगी भाईजान का एक किस्सा और भी है जो कम लोग जानते हैं. दरअसल ये फिल्म पहले राकेश रोशन डायरेक्ट करने वाले थे तो ऋतिक रोशन बजरंगी का किरदार प्ले करने वाले थे. लेकिन फिल्म के राइटर वी. विजेंद्र प्रसाद चाहते थे कि रोशन इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करें मगर राकेश रोशन ने मना कर दिया. इस वजह से बात बिगड़ गई थी और ये मौका सलमान और कबीर खान के पास पहुंचा था. (Pics@IMDb)

वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल भी इमरान हाशमी को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने छोटे रोल की वजह से इसे रिजेक्ट कर दिया. (Pics@IMDb)

sacnilk के मुताबिक, बजरंगी भाईजान ने इंडिया में 432 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया तो वर्ल्डवाइड 922 करोड़ रुपये कूटे थे. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. जिसका बजट सिर्फ 90 करोड़ रुपये था. (Pics@IMDb)
August 20, 2025, 15:02 IST





