मनोरंजन » ब्लू सिटी में ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग! अनन्या पांडे और श्रुति हासन ने बढ़ाया ग्लैमर, देखने जुटी लोगों की भीड़

ब्लू सिटी में ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग! अनन्या पांडे और श्रुति हासन ने बढ़ाया ग्लैमर, देखने जुटी लोगों की भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jodhpur News: ब्लू सिटी जोधपुर इन दिनों फिल्मी चकाचौंध से जगमगा रही है. अभिनेत्री अनन्या पांडे और श्रुति हासन अभिनीत वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग महिलाबाग झालरा सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर हुई. रंग-बिरंगी लाइटों और भव्य सेटअप के बीच देर रात तक शूटिंग चली. पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा. शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे जोधपुर फिर चर्चा में आ गया है. इससे स्थानीय पर्यटन और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. ब्लू सिटी जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर इन दिनों फिल्मी चकाचौंध देखने को मिल रही है. अभिनेत्री अनन्या पांडे और श्रुति हासन अभिनीत वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग मंगलवार शाम को शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित महिलाबाग झालरा में हुई. इससे पहले खींवसर और लूणी फोर्ट में भी इस वेब सीरीज के अहम दृश्यों को फिल्माया जा चुका है. निर्माता करण जौहर के बैनर तले बन रही इस सीरीज में अनन्या पांडे और श्रुति हासन के साथ वीर दास, विहान समत, गुरफतेह पीरजादा, मुस्कान जाफरी, लारा दत्ता और लिसा मिश्रा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी से शूटिंग स्थल पर उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा. महिलाबाग झालरा को दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था. शाम ढलते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही. अलग-अलग एंगल से कई सीन फिल्माए गए, जिनमें भव्य सेटअप और पारंपरिक माहौल का खास ध्यान रखा गया. शूटिंग के दौरान ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक फिल्मांकन तकनीक का खूबसूरत संगम देखने को मिला.

जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर हो रही है शूटिंग

शूटिंग की खबर मिलते ही आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. हर कोई अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कलाकारों ने पूरी प्रोफेशनलता के साथ अपने सीन पूरे किए. स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला. जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर हो रही इस शूटिंग से स्थानीय पर्यटन और फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शहर में फिल्मांकन से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी देश-दुनिया तक पहुंच रही है. इससे शहर की पहचान और मजबूत होने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति मिलने की संभावना है.

सोशल मीडिया पर छाया जोधपुर

महिलाबाग झालरा में हुई शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. स्थानीय युवाओं ने सितारों की झलक कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा की, जिससे जोधपुर एक बार फिर ट्रेंड में आ गया. फिल्मी माहौल और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का यह अनोखा संगम दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है. माना जा रहा है कि वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद इन लोकेशनों की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी, जिससे जोधपुर की पहचान देश-विदेश तक और मजबूत होगी.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी