खेल » ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘सुपरमैन’ में विलेन बन हुए थे पॉपुलर

ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘सुपरमैन’ में विलेन बन हुए थे पॉपुलर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Terence Stamp Death: ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें सुपरमैन फिल्मों में विलेन जनरल जोड की भूमिका से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.

ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांसटेरेंस स्टैम्प ने 6 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में किया काम.
नई दिल्ली. ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का निधन हो गया है. उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी उनके परिवार ने खुद मीडिया में दी है. टेरेंस ने ‘सुपरमैन’ फिल्मों में विलेन जनरल जोड का रोल निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. खलनायक के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया. टेरेंस स्टैम्प के निधन की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हालांकि, टेरेंस स्टैम्प की मौत का कारण पता नहीं चला है.

टेरेंस स्टैम्प के परिवार ने 17 अगस्त को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को उनके निधन की जानकारी दी. साथ ही मुश्किल वक्त में फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखने की भी अपील की. टेरेंस स्टैम्प की फैमिली ने अपने बयान में कहा, ‘टेरेंस स्टैम्प ऐसे एक्टर और राइटर रहे हैं, जिनका शानदार काम हम सभी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ता रहेगा. उनकी कला और कहानी आगे कई सालों तक लोगों को प्रेरित रहेगी. इस मुश्किल वक्त में हम आपसे प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं.’

साल 2010 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसकी थिएटर्स में 1300 दिनों तक मची धूम, IMDb रेटिंग भी है हाई-फाई

साल 1962 में करियर की शुरुआत

6 दशक के लंबे करियर में टेरेंस स्टैम्प कई शानदार किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा. लंदन में जन्मे स्टैम्प ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1962 की फिल्म ‘बिली बड’ से की थी, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था. उन्होंने साल 1994 की फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला, क्वीन ऑफ द डेजर्ट’ में ट्रांसजेंडर बर्नाडेट की भूमिका निभाई, जिसे खूब पसंद किया गया. इसके अलावा साल 1999 में डायरेक्टर स्टीवन सोडरबर्ग की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘द लाइमी’ में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था.

‘सुपरमैन’ फिल्मों से मिली पॉपुलैरिटी

टेरेंस स्टैम्प को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 1978 की फिल्म ‘सुपरमैन’ से मिली. इसमें उन्होंने जनरल जोड का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी. दो साल बाद रिलीज हुई ‘सुपरमैन 2’ (1980) में भी उन्होंने जनरल जोड के किरदार को पर्दे पर दोबारा बखूबी उतारा. इसी किरदार ने उनके करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था.

टॉम क्रूज की फिल्म में भी किया काम

टेरेंस स्टैम्प ने लगभग 60 सालों तक फिल्मों में एक्टिंग की. उन्होंने मार्वल कॉमिक्स की फिल्म ‘इलेक्ट्रा’ और टॉम क्रूज की फिल्म ‘वल्कीरी’ में भी अहम किरदारों को निभाया. उनकी आखिरी फिल्म ‘लास्ट नाइट इन सोहो’ थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई. ब्रिटिश एक्टर टेरेंस करीब तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए थे. इसके अलावा उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया. मगर वह कभी इन दोनों अवॉर्ड को जीत नहीं पाए. हालांकि, टैरेंस गोल्डन ग्लोब, कान्स फिल्म फेस्टिवल और सिल्वर बीयर जैसे अवॉर्ड्स जीत चुके थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी