Last Updated:
नक्सल एनकाउंटरयह मामला तब और सुर्खियों में आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सजा की निंदा की. व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बोल्सोनारो को शानदार व्यक्ति बताते हुए इस फैसले को ब्राजील के लिए बहुत बुरा करार दिया. साथ ही उन्होंने ब्राजील से आयातित सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी. उन्होंने इसे राजनीतिक उत्पीड़न का मामला बताया.
इससे पहले एक अलग मामले में उन्हें 2030 तक ब्राजील में किसी भी सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इस स्थिति में बोल्सोनारो के समर्थक अब उनके लिए संसद के माध्यम से माफी की मांग कर सकते हैं. उनके सहयोगी सांसद इस दिशा में कदम उठा सकते हैं, जिससे देश की राजनीति में और उथल-पुथल मच सकती है. बोल्सोनारो के समर्थक अगले साल होने वाले चुनाव में उनके किसी करीबी को राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के खिलाफ उतारने की योजना बना रहे हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
September 12, 2025, 06:16 IST





