मनोरंजन » बॉलीवुड vs यूट्यूब: करण जौहर की जीत, कैरीमिनाटी को रोस्ट वीडियो बनाने पर कोर्ट सख्त, कहा- तुरंत हटाएं ऐसे वीडियो

बॉलीवुड vs यूट्यूब: करण जौहर की जीत, कैरीमिनाटी को रोस्ट वीडियो बनाने पर कोर्ट सख्त, कहा- तुरंत हटाएं ऐसे वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को मुंबई की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है. फिल्ममेकर करण जौहर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई सेशन कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर अजय नागर यानी कैरीमिनाटी, उनके मैनेजर दीपक चार सहित अन्य पक्षों (मेटा प्लेटफॉर्म्स समेत) पर अंतरिम आदेश जारी किया है. जिसमें उन्हें करण जौहर के खिलाफ कोई भी ‘आपत्तिजनक, मानहानिकारक, असभ्य या अभद्र’ कंटेंट बनाने, अपलोड करने, पोस्ट करने, री-पोस्ट करने या सर्कुलेट करने से रोका गया है.

जज पंडुरंग भोसले ने सोमवार 9 फरवरी को यह अंतरिम आदेश पारित किया. दरअसल, करण जौहर ने कैरीमिनाटी के खिलाफ एक मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि यूट्यूबर ने ‘कॉफी विथ जलन’ नाम से एक रोस्ट वीडियो बनाया था. यह वीडियो जोहर के प्रसिद्ध टॉक शो ‘कॉफी विथ करण’ की पैरोडी था और इसमें बॉलीवुड, नेपोटिज्म और खुद करन जोहर के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

न्यायालय का तर्क और आदेश

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है होता है कि अजय नागर और दीपक (चैनल मैनेजर) ने वादी के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए हैं और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है. इन वीडियो को तत्काल हटाया जाना चाहिए.’ अदालत ने न केवल कैरीमिनती और उनके मैनेजर, बल्कि मेटा प्लेटफॉर्म्स और गूगल जैसे टेक दिग्गजों को भी निर्देश दिया है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को प्रसारित या पुनः प्रसारित होने से रोकें.

क्या बोले वकील कैरीमिनाटी के वकील

कैरीमिनाटी के वकील ने अदालत में कहा कि विवादित वीडियो पहले ही हटा दिए गए हैं. हालांकि, करण की तरफ से यह तर्क दिया गया कि वीडियो हटाए जाने से पहले लाखों बार देखे जा चुके हैं और उनके क्लिप अब भी सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट वीडियो के रूप में वायरल हो रहे हैं, करण जौहर के मुताबिक, इससे उनकी साख और उनकी ‘दशकों की मेहनत से बनाई गई सद्भावना’ को नुकसान पहुंचा है.

नेपोटिज्म बहस से बढ़ी आलोचना

करण जौहर पिछले कई सालों से नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोपों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल और आलोचना का निशाना बनते रहे हैं.कैरीमिनाटी का यह वीडियो इसी लंबे समय से चले आ रहे ऑनलाइन बैकलैश का हिस्सा था, लेकिन इस बार जौहर ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया.

करण का वर्कफ्रंट

कानूनी लड़ाई के बीच, करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म ‘अक्यूज़्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी