खेल » बॉलीवुड के वो 2 सुपरस्टार, जिनकी आंखों के सामने ही बिखर गया परिवार, दोनों के घर में हुए दो-दो तलाक – 2 bollywood superstars Salman khan Aamir khand could not unite his family regrettably both family had 4 divorces sohail wife ran away arbaaz malaika

बॉलीवुड के वो 2 सुपरस्टार, जिनकी आंखों के सामने ही बिखर गया परिवार, दोनों के घर में हुए दो-दो तलाक – 2 bollywood superstars Salman khan Aamir khand could not unite his family regrettably both family had 4 divorces sohail wife ran away arbaaz malaika

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Superstars Life Story : बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि किस तरह हीरो अपने परिवार को जोड़ता है लेकिन निजी जिंदगी की सच्चाई हमेशा उलट होती है. बॉलीवुड के दो सुपरस्टार की जिंदगी इस कड़वी सच्चाई…और पढ़ें

बॉलीवुड के वो 2 सुपरस्टार, जिनका बिखर गया परिवार, घर में हुए दो-दो तलाकबॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स के परिवार उनकी आंखों के सामने ही बिखर गए, परिवार में दो-दो तलाक हो गए….
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बने हुए हैं. आमिर खान ने हाल ही में रिलीज हुई तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म कुली में विलेन का किरदार निभाकर फैंस को हैरान कर दिया है. दूसरी ओर उनके भाई फैसल खान मोर्चा खोले हुए हैं. उन्होंने आमिर खान पर जेसिका हाइंस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनका एक बेटा भी है. हालांकि आमिर खान की ओर से फैसल खान के आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड से जुड़ी किसी फैमिली का विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आया हो. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इससे अछूते नहीं है. उनके परिवार में भी दो-दो तलाक हुए हैं. सलमान खान के दोनों छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान अपनी-अपनी पत्नियों से अलग हो चुके हैं. जहां अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक 2017 में हुआ था, वहीं 2022 में सोहेल खान और उनकी अपनी पत्नी सीमा सजदेह की राहें जुदा हो गई थीं.

जब करीना कपूर ने बताई थी बेटे का नाम तैमूर रखने की असल वजह, एक्ट्रेस ने कहा था – ‘पति सैफ तो मंगोल…’

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह से आर्य समाज की रीति-रिवाजों के तहत शादी की थी. बाद में निकाह भी हुआ था. बेटे निर्वाण और योहान के माता-पिता बने. शादी के 24 साल बाद सोहेल और सीमा 2022 में अलग हो गए. सीमा सजदेह लोअर परेल में अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रिकम अहूजा के साथ लिव-इन में रहती हैं. सोहेल खान के साथ शादी होने से पहले ब्रिकम अहूजा से उनकी सगाई हुई थी. ब्रिकम अहूजा का बॉबी देओल से खास नाता है. बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल बिक्रम अहूजा की बहन हैं. बिक्रम अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं. उनकी नेटवर्थ 300 बताई जा रही है.

बॉलीवुड के 4 सुपरस्टार्स जब पर्दे पर बने विलेन, लूट ली पूरी महफिल, तीसरा नाम है सबसे शॉकिंग

इधर, अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक अपने से 11 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन में रहीं. दोनों ने 2018 में एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था. 2019 में दोनों का रिश्ता सार्वजनिक हुआ था. 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें जरूर आई थीं लेकिन दोनों ने खुलकर कभी कुछ नहीं कहा. हाल ही में 26 जून को मलाइका ने प्यार से अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं.

जब प्रांजल दहिया ने खोले थे हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के राज, कहा – ‘यहां कोई सगा नहीं, मैं हर किसी को…’

सुपरस्टार आमिर खान की निजी जिंदगी भी विवादों से घिरी रही है. उन्होंने दो शादियां की हैं और दोनों ही शादियां फेल रहीं. पहली शादी उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाली रीना दत्ता से
1986 में रचाई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे इरा खान और जुनैद खान हैं. इरा की शादी हो चुकी है. 2002 में रीना दत्त से उनका तलाक हो गया था. फिर आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं. 2005 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. किरण राव से उन्हें एक बेटा आजाद है. 2021 में आमिर और किरण का भी तलाक हो गया. अब आमिर खान गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बॉलीवुड के वो 2 सुपरस्टार, जिनका बिखर गया परिवार, घर में हुए दो-दो तलाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी