Last Updated:
Where is Actress Tulip Joshi Now : बॉलीवुड में जब कोई फेमस एक्ट्रेस शादी करती है तो फैंस उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं. बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ही अपना हमसफर खोजा. काजोल-अजय देवगन, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट कपल में होती है. हालांकि कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री से बाहर अपना जीवनसाथी तलाशा और गुपचुप शादी करके सबको चौंका दिया.

यह कहानी ऐसी ही एक एक्ट्रेस की है जिसने कॉमन मैन से शादी की और अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी यशराज फिल्म्स की खोज थीं. सितंबर 1972 में मुंबई में जन्मीं ट्यूलिप जोशी के पिता गुजरती मूल के हैं. उनकी अर्मेनिया मूल की हैं. उन्होंने 2000 में फेमिन मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. उन्होंने मॉडलिंग शुरू की. कई विज्ञापनों में नजर भी आईं.

उन्होंने 2002 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म के गाने बहुत पसंद किए गए थे. खासकर टाइटल सॉन्ग.

ट्यूलिप जोशी के साथ इस फिल्म में उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल भी नजर आए थे. फिल्म सफल रही लेकिन ट्यूलिप जोशी का करियर उड़ान नहीं भर सका. उन्होंने ‘मातृभूमि’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘जय हो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं.

तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद ट्यूलिप जोशी ने साउथ सिनेमा का रुख किया. कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम शुरू किया. आखिरी बार वह ‘जय हो’ में नजर आई थीं. सलमन खान की यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी.

ट्यूलिप जोशी ने कैप्टन विनोद नायर से शादी की. नायर पंजाब रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में 1989 से 1996 तक पोस्टेड रहे. उन्होंने एक कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में सेवा की. नायर ने ‘प्राइड ऑफ लायन्स’ पॉप्युलर नॉवेल लिखा है.

ट्यूलिप जोशी पिछले 10 सालों से चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर जिंदगी जी रही हैं. ट्यूलिप जोशी और उनके पति किम्मया कंसल्टिंग के मालिक हैं. कंपनी कीं स्थापना 2007 में की गई थी.

ट्यूलिप जोशी सक्सेसफुल बिजनेसवुमन के अलावा एक एस्ट्रोलॉजर भी हैं. एक्ट्रेस की वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने कई साल तक वैदिक एस्ट्रोलॉजी और लाइफस्टाइल कंसल्टेशन की पढ़ाई की है. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं.
August 21, 2025, 17:44 IST





