खेल » बॉलीवुड का वो ‘बदनसीब’ एक्टर, जिसका ‘दुश्मन’ बना अपना सुपरस्टार भाई, मां अपनी ही बहन से करवाना चाहती थी शादी

बॉलीवुड का वो ‘बदनसीब’ एक्टर, जिसका ‘दुश्मन’ बना अपना सुपरस्टार भाई, मां अपनी ही बहन से करवाना चाहती थी शादी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्टर ने खुलासा किया कि मां उसकी शादी अपनी कजिन से करवाना चाहती थी. जब एक्टर ने शादी से इनकार किया, तो उसे पागल घोषित कर दिया गया था.

वो एक्टर, जिसका 'दुश्मन' बना अपना भाई, मां अपनी बहन से करवाना चाहती थी शादीबॉलीवुड एक्टर ने अपने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप.
नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अपने परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हाल ही में फैसल खान ने सार्वजनिक रूप से आमिर खान और अपने परिवार से संबंध खत्म करने का ऐलान किया था. अब एक्टर ने आरोप लगाया है कि उन पर मां और परिवार वालों पर मौसी से शादी करने का दबाव बनाया था.

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल खान ने दावा किया कि उनके परिवार ने न केवल उन्हें शादी के लिए दबाव डाला, बल्कि जब उन्होंने उनकी बातों को मानन से इनकार किया, तो परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर घोषित कर दिया. उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन पर अपनी मां की कजिन से शादी करने का प्रेशर डाला गया था.

आंटी से शादी करने का बनाया था दबाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल खान ने कहा, ‘मेरे परिवार ने मुझ पर अपनी आंटी, यानी मेरी मां की पहली कजिन से शादी करने का दबाव बनाया गया था. मैंने कभी भी ऐसा नहीं चाहा, लेकिन उसी समय से उन्होंने मुझ पर शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. मैं अपने काम में बिजी था और मेरी शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. इसके कारण मेरे परिवार से मेरी कई बार बहस हुई.’

परिवार ने कहा कि पागल हो गए हैं फैसल

उन्होंने आगे कहा, ‘फिर मैंने उनसे दूर रहना शुरू कर दिया, क्योंकि जब भी मैं उनसे मिलता था, इस मुद्दे पर झगड़े होते थे और मुझे सच में लड़ाई करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है. मेरा परिवार भड़क गया था और मेरी मां भी गुस्सा हो गई थी, क्योंकि मैंने अपनी मौसी से शादी करने से मना कर दिया था. मैं अपनी फैमिली से दूर जाने लगा था, तब उन लोगों ने कहा कि मैं पागल हो गया हूं.’

फैसल खान ने परिवार से तोड़ा संबंध

इससे पहले फैसल खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैमिली से सारे संबंध तोड़ने की जानकार दी थी. उन्होंने लिखा, ‘भारी मन और नए साहस के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से घोषित इन सभी लोगों से अपने पारिवारिक संबंध तोड़ लिए हैं. यह कदम, हालांकि कठिन है, लेकिन यह मेरे स्वास्थ्य लाभ और विकास के लिए जरूरी है. जीवन अब स्वतंत्रता, सम्मान और खुद की खोज के एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है, जिसे मैं सकारात्मकता, सच्चाई और शक्ति के साथ स्वीकार करता हूं.’

साल 1996 में की एक्टिंग करियर की शुरुआत

बताते चलें कि फैसल खान ने साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘महदोश’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. हालांकि, उनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद फैसल ने आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ में काम किया, जो साल 2000 में रिलीज हुई. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित रही, लेकिन इससे फैसल खान पॉपुलर हुए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो एक्टर, जिसका ‘दुश्मन’ बना अपना भाई, मां अपनी बहन से करवाना चाहती थी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी