मनोरंजन » बॉबी देओल ‘बंदर’ से करेंगे धमाका, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मचाई धूम, 22 मई को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

बॉबी देओल ‘बंदर’ से करेंगे धमाका, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मचाई धूम, 22 मई को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जो अपनी तीखी और यथार्थवादी कहानियों के लिए जाने जाते हैं. दमदार लेखन, सशक्त प्रस्तुति और बॉबी देओल के नए अंदाज ने ‘बंदर’ को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में ला खड़ा किया है. इंडस्ट्री में इसे एक बड़े सिनेमाई इवेंट के रूप में देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

बॉबी देओल 'बंदर' से करेंगे धमाका, TIFF में मचाई धूम, 22 मई को होगी रिलीजZoom

बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं.

नई दिल्ली. बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बंदर’ लंबे इंतजार के बाद इस गर्मी में सिनेमाघरों का तापमान बढ़ाने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी है. 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद दर्शकों और समीक्षकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘बंदर’ इस साल  22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, और उनके साथ जुड़ रही है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.

​पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे ज़ी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है. ‘बंदर’ की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी