मनोरंजन » बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा, ‘ओ रोमियो’ ने ‘तू या मैं’ को चटाई धूल, 1 करोड़ को तरसी आदर्श-शनाया की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा, ‘ओ रोमियो’ ने ‘तू या मैं’ को चटाई धूल, 1 करोड़ को तरसी आदर्श-शनाया की फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों की टक्कर हुई, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने बाजी मार ली है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई कर शाहिद की पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दूसरी तरफ, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी साबित हुई और पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. दर्शकों का पूरा झुकाव ‘ओ रोमियो’ की तरफ दिख रहा है, जबकि शनाया की फिल्म के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है.

ख़बरें फटाफट

शाहिद की 'ओ रोमियो' ने 'तू या मैं' को चटाई धूल, 1 Cr को तरसी शनाया की फिल्मZoom

बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुईं ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अच्छी शुरुआत की है. दिलचस्प बात यह है कि ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की पिछली कुछ फिल्मों के मुकाबले ज्यादा बेहतर ओपनिंग ली है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया, जिसके चलते शुरुआती आंकड़े काफी उम्मीद जगाने वाले हैं. खास बात है कि शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने पहले दिन ही आदर्श गौरव और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ को धूल चटा दी है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. देशभर में फिल्म के करीब 4,747 शोज चले और औसतन 11.74 फीसदी ऑक्युपेंसी दर्ज की गई. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 7 करोड़ के आसपास सिमट जाएगी, लेकिन देर रात के शोज में भीड़ बढ़ने की वजह से कमाई का आंकड़ा उम्मीद से बेहतर रहा. अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, क्योंकि अगर दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है.

शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों के मुकाबले ‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंग डे पर काफी बेहतर परफॉर्म किया है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसने शाहिद की हालिया फिल्मों को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. साल 2025 में आई उनकी ‘देवा’ ने पहले दिन 5.50 करोड़ कमाए थे, जबकि 2024 की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 6.70 करोड़ के साथ शुरुआत की थी. वहीं, उनकी ‘जर्सी’ (2022) तो महज 3.2 करोड़ की कमाई के साथ ही सिमट गई थी.

बॉक्स ऑफिस पर ‘तू या मैं’ की खराब शुरुआत

अब बात करते हैं आदर्श गौरव और शनाया कपूर की तू या मैं की. यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसकी बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब शुरुआत हुई. शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की भीड़ उम्मीद से काफी कम रही.

पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई तू या मैं फिल्म

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 57 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रही, जो इसके मेकर्स के लिए थोड़ी चिंता की बात हो सकती है. देशभर में फिल्म के करीब 1239 शोज चले, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा और औसतन सिर्फ 6 फीसदी ऑक्युपेंसी ही दर्ज की गई. कुल मिलाकर, ओपनिंग डे पर फिल्म सिनेमाघरों में अपनी खास छाप नहीं छोड़ पाई.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी