मनोरंजन » बेटे की ‘लव स्टोरी’ से इंप्रेस हुए पिता, बना डाली रोमांटिक मूवी, अमिताभ बच्चन की चमकी किस्मत

बेटे की ‘लव स्टोरी’ से इंप्रेस हुए पिता, बना डाली रोमांटिक मूवी, अमिताभ बच्चन की चमकी किस्मत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिग्गज फिल्ममेकर के बेटे डेब्यू से पहले एक लव स्टोरी लिख रहे थे, जो बाद में कालजयी रोमांटिक मूवी में तब्दील हुई. फिल्म में ऐश्वर्या राय सहित कई बड़े स्टार हैं, लेकिन यह लव स्टोरी अमिताभ बच्चन के करियर के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई जो उस वक्त कर्ज से डूबे थे और काम के लिए तरस रहे थे. फिल्ममेकर लीड रोल में पहले काजोल और आमिर खान को कास्ट करना चाहते थे.

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक फिल्मों पर बात करना दस्तूर नहीं, बल्कि वो जज्बात हैं जिसे नौजवान अपने दिलों में समाएं हैं. खास मौके पर तमाम कालजयी रोमांटिक फिल्मों का जिक्र होता है. हिंदी सिनेमा में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को रोमांटिक सिनेमा का पीक समझा गया, लेकिन जब पर्दे पर मॉडर्न लव स्टोरी दिखाने की बात आती है, तो एक फिल्म के जिक्र के बिना बात अधूरी लगती है. उसे भी आदित्य चोपड़ा ने लिखा था.

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

आदित्य चोपड़ा ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, लेकिन वह एक दूसरी फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखना चाहते थे, लेकिन कहानी डेब्यू के लिहाज से थोड़ा मैच्योर जान पड़ी, इसलिए इसे उस वक्त टाल दिया गया. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य चोपड़ा फिल्म की कहानी लिखकर जब अपने पिता यश चोपड़ा के पास पहुंचे, तो वह बेटे की कहानी से बड़े इंप्रेस हुए कि इसे प्रोड्यूस करने का मन बना लिया. (फोटो साभार: IMDb)

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

हम 27 अक्टूबर 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें’ की बात कर रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन को तब कास्ट किया गया था, जब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. उन पर मोटा कर्ज था. कहते हैं कि वे तब यश चोपड़ा के घर पहुंचे और बोले, ‘देखो, मेरे पास काम नहीं है. कोई मुझे काम नहीं दे रहा है, मेरी फिल्में काम नहीं कर रही हैं. मैं आपसे फिल्म में काम मांगने आया हूं.’ (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

यश चोपड़ा ने तुरंत अमिताभ को फिल्म ‘मोहब्बतें’ में नारायण शंकर का रोल ऑफर कर दिया. शाहरुख खान और ऐश्वर्या को एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट किया गया. कहते हैं कि शाहरुख खान से पहले राज आर्यन का रोल आमिर खान को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और शाहरुख ने बिना पढ़े फिल्म साइन कर दी. (फोटो साभार: IMDb)

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

काजोल को शुरू में फिल्म ‘मोहब्बतें’ में मेघना का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने शादी की वजह से इसे ठुकरा दिया था. छह छात्रों के किरदारों के लिए आदित्य ने नए टैलेंट को तवज्जो दिया. उन्होंने एक रोल अपने भाई उदय चोपड़ा को दे दिया और बाकी पांच के लिए खोज शुरू कर दी. (फोटो साभार: IMDb)

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

आदित्य ने आखिरकार शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झांगियानी को कास्ट किया. आदित्य ने फिल्म की स्क्रीन प्ले और डायलॉग भी लिखे थे. (फोटो साभार: IMDb)

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

फिल्म ‘मोहब्बतें’ में दिखाया गया काल्पनिक गुरुकुल असल में यूनाइटेड किंगडम का ऐतिहासिक लॉन्गलीट एस्टेट है. करण जौहर ने शाहरुख और अमिताभ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था, जबकि मनीष मल्होत्रा ने ऐश्वर्या राय को स्टाइल किया. कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी फराह खान ने निभाई थी. (फोटो साभार: IMDb)

romantic movie, Mohabbatein movie, Aishwarya Rai, amitabh bachchan, Aditya Chopra Yash Chopra, Aishwarya Rai movie, amitabh bachchan movie, Mohabbatein movie trivia, amitabh bachchan struggle, shah rukh khan movie, romantic hindi movie

फिल्म ‘मोहब्बतें’ की लव स्टोरी दर्शकों के दिल के करीब है, जिसके डायलॉग आज भी लोग दोहराते हैं. करीब 19 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 90 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. (फोटो साभार: IMDb)

homeentertainment

बेटे की ‘लव स्टोरी’ से इंप्रेस हुए पिता, बना डाली रोमांटिक मूवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी