मनोरंजन » ‘बुराई खत्म करना चाहते हैं’, ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद के बीच टीजर हटाने पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया कोर्ट ने क्या कहा

‘बुराई खत्म करना चाहते हैं’, ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद के बीच टीजर हटाने पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया कोर्ट ने क्या कहा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘द केरल स्टोरी 2’ पर विवाद बढ़ने के बाद अफवाहें फैलीं कि इसका टीजर सोशल मीडिया से हटाया जा रहा है. अब ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने साफ कहा कि मामला अदालत में है, लेकिन किसी भी कोर्ट ने कॉन्टेंट हटाने का आदेश नहीं दिया है. निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि फिल्म का मकसद केरल को बदनाम करना नहीं, बल्कि वहां की बुराइयों को दिखाना है. मेकर्स ने साफ किया है कि टीजर और ट्रेलर सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'द केरल स्टोरी 2' विवाद के बीच टीजर हटाने पर मेकर्स ने दी सफाईZoom

फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले इसके टीजर को लेकर एक नई अफवाह ने जोर पकड़ लिया था. खबर उड़ रही थी कि फिल्म का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जा रहा है, जिसे फिल्म के मेकर्स ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने सिरे से खारिज कर दिया है. मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी करते हुए इन खबरों को ‘झूठा और बेबुनियाद’ बताया है. उनका कहना है कि मामला अभी अदालत में चल रहा है और किसी भी कोर्ट ने कॉन्टेंट हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि टीजर और ट्रेलर उनके सभी हैंडल्स पर मौजूद हैं और किसी भी कॉन्टेंट को डिलीट नहीं किया गया है.

फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने इस विरोध और अफवाहों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका इरादा केरल स्टेट को बदनाम करना बिल्कुल नहीं है. उन्होंने कहा कि केरल तो भगवान की धरती है और वे सिर्फ वहां फैली बुराइयों को खत्म होते देखना चाहते हैं. पिछली फिल्म की रिलीज के वक्त 32000 लड़कियों वाले आंकड़े पर विवाद हुआ था, उस पर भी विपुल अमृतलाल शाह ने जवाब दिया कि उन्होंने नामों और सबूतों के साथ एक वीडियो यूट्यूब पर डाला है जो अब भी उपलब्ध है. उनका मानना है कि सरकार के पास शायद उनसे भी ज्यादा जानकारी होगी, लेकिन फिल्म के जरिए वे सिर्फ समाज की एक कड़वी सच्चाई को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं.

27 फरवरी को रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी 2’
विरोध की बात करें तो फिल्म को लेकर एक जनहित याचिका भी दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि इससे दूसरे समुदायों के साथ भाईचारा बिगड़ सकता है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की है, जिससे मामला और गरमा गया है. इन सबके बावजूद मेकर्स ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई भी गलत जानकारी न फैलाएं, क्योंकि इससे सिर्फ भ्रम पैदा होता है. फिलहाल, सभी विवादों और कानूनी अड़चनों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ अपनी तय डेट यानी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी