भारत » बिहार में झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता RJD का है लेकिन मार्केटिंग राहुल गांधी की हो रही है

बिहार में झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता RJD का है लेकिन मार्केटिंग राहुल गांधी की हो रही है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

AAP Attack on Rahul Gandhi: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर बड़ा वार किया. आरोप लगाया कि बिहार में मेहनत RJD के कार्यकर्ता कर रहे हैं, लेकिन प्रचार और मार्केटिंग राहुल गांधी की हो रही है.

बिहार में झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता RJD का, लेकिन मार्केटिंग राहुल गांधी कीAAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को घेरा. (फोटो PTI)
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चेहरा अब साफ हो चुका है. पार्टी खुद को विपक्ष का हिस्सा बताती है लेकिन असल में उसका मकसद बीजेपी को मजबूत करना और आम आदमी पार्टी को हराना है. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2025 के चुनाव में यही रणनीति अपनाई थी और इसके सबूत कांग्रेस के नेताओं के बयानों से भी सामने आए.

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बिहार में झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता RJD का है. लेकिन प्रचार और मार्केटिंग राहुल गांधी की हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटे दलों के कंधों का इस्तेमाल करके अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती है.

उनका आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने कभी यह चर्चा नहीं की कि बीजेपी के उम्मीदवारों जैसे प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता या रमेश बिधूड़ी को कैसे हराना है. बल्कि उनका पूरा ध्यान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को कमजोर करने पर रहा.

चुनावी खर्च और पैसों पर भी सवाल
AAP नेता ने कांग्रेस और बीजेपी पर चुनावी खर्च को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी ने 57 करोड़, AAP ने 14 करोड़ और कांग्रेस ने 46 करोड़ रुपए खर्च किए. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 44 करोड़ रुपए कैसे और किससे लिया और बीजेपी ने उसकी जांच कराने की कोई कोशिश नहीं की.

उनका कहना था कि यह रकम भी AAP को हराने के लिए इस्तेमाल की गई. भारद्वाज ने इसे कांग्रेस का “घिनौना चेहरा” बताया.

विपक्षी राजनीति पर तंज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस छोटे दलों को कमजोर कर सिर्फ अपनी मार्केटिंग करती है. बिहार में कार्यकर्ता RJD का मेहनत करता है, लेकिन प्रचार राहुल गांधी का होता है. यही कांग्रेस की असली रणनीति है. दूसरों की ताकत का इस्तेमाल करना और फिर अपने फायदे के लिए उसका राजनीतिक प्रचार करना.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बिहार में झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता RJD का, लेकिन मार्केटिंग राहुल गांधी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी