Last Updated:
Rahul Gandhi News: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देश और बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया, तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन छोड़ने की मांग की और पीएम मोदी की जीएसटी नीति की सराहना की.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा. (फाइल फोटो)उन्होंने कहा, “कश्मीर से लेकर केरल और बिहार तक अभद्र बातें कही गई और अब वे अशोक सम्राट पर आ गए हैं. राहुल गांधी ने ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने की बात कही, लेकिन अंत में ‘बीड़ी बम’ फोड़ा. कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना ‘बीड़ी बम’ से की, लेकिन ये ‘बीड़ी बम’ ही उनका ‘हाइड्रोजन बम’ था.”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीएसटी को लेकर कहा, “अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा. राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं. मैं बताना चाहता हूं कि जीएसटी में सुधार का फैसला पीएम मोदी की गरीबों, मध्यम वर्ग और देश के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है. उन्होंने 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया. अब जीएसटी को सरल और कम करके, उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली पर देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की ताकि गरीब घरों में त्योहार ठीक से मनाए जा सकें. इसीलिए उन्होंने इसे लागू किया. ऐसे मौके हर साल आते रहेंगे और पीएम मोदी इसी तरह तोहफे देते रहेंगे.”
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “वे अनाप-शनाप बातें करते हैं. अगर उनको समझ में नहीं आता तो किसी से भी पूछ लें, लेकिन कम से कम बिहार का अपमान न करें. अपने पिताजी के कार्यकाल को याद करें.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 07, 2025, 17:08 IST





