खेल » बिना हीरो वाली फिल्म, सिर्फ 15 करोड़ में हुई तैयार, 2000% कमाया प्रॉफिट, बनी 2025 की महाब्लॉकबस्टर

बिना हीरो वाली फिल्म, सिर्फ 15 करोड़ में हुई तैयार, 2000% कमाया प्रॉफिट, बनी 2025 की महाब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानी और जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ के सहारे यह फिल्म टिकट खिड़की पर दौड़ी और देखते ही देखते 2025 की महाब्लॉकबस्टर बन गई.

बिना हीरो वाली फिल्म, सिर्फ 15 करोड़ में हुई तैयार, कमाया 2000% प्रॉफिटये फिल्म 50 दिनों से सिनेमाघरों में छाई है.
नई दिल्ली. साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आया, लेकिन सबसे बड़ा धमाका उस फिल्म ने किया, जिसमें न कोई बड़ा हीरो न हीरोइन. सिर्फ 15 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह फिल्म किसी छोटे बजट की एक्सपेरिमेंटल मूवी लग रही थी, लेकिन रिलीज के बाद इसने ऐसा कमाल दिखाया कि पूरी इंडस्ट्री हिल गई. क्या आप अंदाजा लगा पाए कि हम किस फिल्म का बात कर रहे हैं, ये फिल्म महावतार नरसिम्हा, जिसको रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं.

साल 2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट अगर किसी फिल्म ने दी है तो वह है ‘महाअवतार नरसिंह’. जिस वक्त पूरी इंडस्ट्री ‘सैयारा’ के क्रेज में डूबी थी, उसी बीच 25 जुलाई को रिलीज हुई इस छोटे बजट की एनीमेशन फिल्म ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया. होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘महाअवतार नरसिंह’ भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और असुर राजा हिरण्यकश्यप पर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की गाथा को आधुनिक एनीमेशन और इति‍हास की झलक के साथ नए अंदाज में पेश करती है.

50 दिनों से सिनेमाघरों में छाई

होम्बले फिल्म्स की भव्य सिनेमाई फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 50 दिन पूरे करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है. दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली यह फिल्म अब पूरे भारत में 240 से ज्यादा सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और इसे दर्शकों का अटूट प्रतिसाद मिल रहा है. यह वाकई दुर्लभ घटना है कि कोई फिल्म 50 दिनों तक सिनेमाघरों में अपनी दमदार उपस्थिति बनाए रखे और लोग उसे देख रहे हों.

Mahavatar Narsimha , 50 days of Mahavatar Narsimha, Mahavatar Narsimha news, Mahavatar Narsimha  budget and collection, Mahavatar Narsimha worldwide collection, Saiyaara, Bollywood films of 2025, hombale films, biggest hit of 2025, biggest blockbuster of 2025, महावतार नरसिम्हा, महावतार नरसिम्हा के 50, बिना हीरो वाली फिल्म महावतार नरसिम्हा,  2025 की महाब्लॉकबस्टर  महावतार नरसिम्हा
सैयारा के शोर के बीच ये फिल्म रिलीज हुई थी.

लो बजट फिल्म, कमाई बंपर

सिर्फ 15 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दक्षिण भारत में धीरे-धीरे पकड़ बनाई और फिर उत्तर भारत में भी धमाका कर दिया. दर्शकों और आलोचकों ने इसके VFX, एनीमेशन, वॉयस एक्टिंग और कहानी की ईमानदार प्रस्तुति की जमकर तारीफ की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे हाल के समय की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक के रूप में इसकी जगह और भी पक्की हो गई है.

एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की आएंगी 6 और फिल्में

अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अत्याधुनिक दृश्य प्रभाव प्रदर्शित किए गए हैं. होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने इस महत्वाकांक्षी एनिमेटेड फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट है. यूनिवर्स की छह और फिल्में 2037 तक रिलीज होंगी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बिना हीरो वाली फिल्म, सिर्फ 15 करोड़ में हुई तैयार, कमाया 2000% प्रॉफिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी