मनोरंजन » ‘बिना स्क्रिप्ट के काम कर रहे थे फरहान, ऋतिक रोशन को साइन करने को थे तैयार’, रणवीर सिंह का सनसनीखेज आरोप

‘बिना स्क्रिप्ट के काम कर रहे थे फरहान, ऋतिक रोशन को साइन करने को थे तैयार’, रणवीर सिंह का सनसनीखेज आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘डॉन 3’ को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद गहरा गया है. फिल्म छोड़ने के कारण फरहान ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है. वहीं, रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को ‘अनप्रोफेशनल’ बताते हुए आरोप लगाया कि मेकर्स के पास तैयार स्क्रिप्ट नहीं थी और वे उन्हें हटाकर ऋतिक रोशन को लेने की कोशिश कर रहे थे. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने प्रोजेक्ट से दूरी बनाई. प्रोड्यूसर्स गिल्ड की बैठकों में आमिर खान जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में इस नुकसान पर चर्चा हुई. फिलहाल, स्क्रिप्ट और कास्टिंग विवाद के कारण फिल्म का भविष्य अधर में है.

ख़बरें फटाफट

'बिना स्क्रिप्ट के काम कर रहे थे फरहान, ऋतिक रोशन को साइन करने को थे तैयार'Zoom

‘डॉन 3’ पर गहराया विवाद.

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर छिड़ी कानूनी और पेशेवर जंग पब्लिक हो गई. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर ने ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड की है. यह विवाद तब और गहरा गया जब रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर ‘अनप्रोफेशनल’ होने का गंभीर आरोप लगाया. रणवीर का दावा है कि फरहान के पास फिल्म की कोई ठोस और तैयार स्क्रिप्ट (बाउंड स्क्रिप्ट) नहीं थी, जिसके कारण वे इस प्रोजेक्ट को लेकर इनसिक्योर महसूस कर रहे थे.

दो साल पहले जब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नया ‘डॉन’ घोषित किया गया था. शुरुआत से ही फैसले को फैंस की कड़ी आलोचना और सोशल मीडिया पर निगेटिविटी का सामना करना पड़ा था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि रणवीर सिंह ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी से अलग होने का मन बनाया. रणवीर का मानना था कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन और क्रिएटिव डेवल्पमेंट उस लेवल का नहीं था, जिसका वादा उनसे शुरुआत में किया गया था, जिससे फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया.

एक्सेल एंटरटेनमेंट पर रणवीर का आरोप
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के तहत हुई ताजा मीटिंग्स में रणवीर सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए सनसनीखेज खुलासे किए. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट उन्हें हटाकर ऋतिक रोशन को फिल्म में लेने की संभावनाएं तलाश रहा था. रणवीर के अनुसार, मेकर्स ने उनसे दोबारा तब संपर्क किया, जब उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की. रणवीर ने यह भी कहा कि उन्होंने लगभग तीन साल तक दुविधा का सामना किया, क्योंकि फरहान अख्तर अपने अन्य एक्टिंग असाइनमेंट्स में बिजी थे और ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट पर काम रुका हुआ था.

दो गुटों में बंटा बॉलीवुड
हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरी इंडस्ट्री को दो गुटों में बांट दिया है. आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे दिग्गज मेकर्स की मौजूदगी में हुई मीटिंग्स में इस बात पर चर्चा हुई कि जब कोई बड़ा एक्टर प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर फिल्म छोड़ता है, तो निर्माताओं को होने वाले भारी नुकसान की भरपाई कैसे हो. जहां फरहान अख्तर निवेश किए गए समय और पैसे का हवाला देकर हर्जाना मांग रहे हैं, वहीं रणवीर का तर्क है कि बिना तैयार स्क्रिप्ट के काम करना उनके करियर के लिए जोखिम भरा था. फिलहाल, ‘डॉन 3’ का फ्यूचर पूरी तरह से अस्थिर बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘बिना स्क्रिप्ट के काम कर रहे थे फरहान, ऋतिक रोशन को साइन करने को थे तैयार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी