Last Updated:
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ भी दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस बार भी कंटेस्टेंट अपनी टास्क के दौरान दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. बिग बॉस का घर में दो नए ग्रुप भी बनते नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस में आया दिलचस्प मोड़ बिग बॉस के घर में जहां कुछ रिश्ते मजबूत होते नजर आ रहे हैं, तो कुछ टूटते नजर आ रहे हैं. अशनूर-अभिषेक की दोस्ती जिस तरह बढ़ रही है, वो कुनिका को खल रही है. उनकी दोस्ती का घर में एक अलग ही रंग चढ़ता नजर आ रहा है. घरवाले दो ग्रुप में बंट गए हैं. किचन के काम को लेकर कुनिका को अमाल ने खूब खरी खोटी सुनाई.
दो ग्रुप में बंटा बिग बॉस का घर
बिग बॉस में आए कंटेस्टेंट इस बार दो ग्रुप में बंटे नजर आ रहे हैं. इनमें एक ग्रुप में ज्यादा लोग है, तो दूसरे में कम, एक ग्रुप में प्रणित, अशनूर, अभिषेक, आवेज, फरहाना और मृदुल जैसे कंटेस्टेंट गेम को लेकर प्लानिंग करते नजर आते हैं, तो दूसरी ओर अमाल, शहबाज बदेशा, बसीर और तान्या हैं. अभिषेक-अशनूर के बीच एक नया रिश्ता बनता नजर आ रहा है. किचन को लेकर तो घर में खूब घमासान हुआ.
अमाल ने तान्या के लिए गाया गाना
मृदुल ने बताया तान्या को फेक
मृदुल ने बातचीत के दौरान बताया कि तान्या का ब्वॉयफ्रेंड उनका दोस्त है. बिग बॉस में आने से पहले उन्हें उसी ने बताया था कि एक लड़की आएगी जो बहुत फेंकती हैं. उसने मुझे पहले ही बता दिया था कि ये सब झूठ बोलती हैं, ऐसा कुछ नहीं है, जैसा ये बता रहे हैं, हालांकि गौरव खन्ना ने कहा कि हो सकता है कि वह सच भी बोल रही हों,ये सुनते ही मृदुल वहां से उठकर चले जाते हैं.
बता दें कि कल यानी 23वें एपिसोड में घर में किचन को लेकर खूब हंगामा हुआ. अमाल ने कुनिका को साफ कह दिया है कि वह किचन से दूर रहे और जिनकी ड्यूटी हैं, वह उन्हें काम करने दें.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 16, 2025, 08:07 IST





