Last Updated:
राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है, जिसमें ₹1 लाख के बेल बॉन्ड और एक जमानती की शर्त रखी गई है. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें तय समय सीमा में ₹1.5 करोड़ जमा करने का आदेश दिया था. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने जेल प्रशासन से अनोखी सुधार की मांग की है. उन्होंने जेल में अलग से स्मोकिंग एरिया बनाने की बात कही है.

राजपाल यादव 18 मार्च तक जमानत पर बाहर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने जेल प्रशासन से अपील की कि सुधार गृहों में भी स्मोकिंग के लिए अलग से जगह बनाई जाए. यूपी के शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव पहुंचे राजपाल ने रिहाई के बाद मीडिया से एक छोटी बात की. हिरासत में बिताए समय के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि जेलों में अनुशासन और सुधार दोनों का संतुलन होना चाहिए.
राजपाल यादव ने कहा कि “जेलों में भी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह स्मोकिंग के लिए अलग जगह होनी चाहिए.” उनका मानना है कि सुधार गृहों को ऐसा केंद्र बनना चाहिए, जहां लोग अपनी जिंदगी को दोबारा संवार सकें उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बदलना नहीं चाहते, उनके लिए कानून का पालन जरूरी है, लेकिन हर कैदी को अपराधी की नजर से देखना सही नहीं है.
राजपाल यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जवाब
रापपाल यादव ने कहा, “बाहर से देखना मुश्किल होता है कि कौन आदतन अपराधी है और किससे एक बार गलती हो गई. मेरे वकील भास्कर उपाध्याय सभी कानूनी सवालों का जवाब देंगे.” उन्होंने यह भी क्लियर किया कि अगले कुछ दिनों तक वे मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं करेंगे, क्योंकि परिवार में शादी है. वे आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों के जवाब देंगे.
राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट को जताया आभार
राजपाल यादव ने बताया कि यह मामला 2012 से चल रहा है और उन्होंने जब भी कोर्ट ने बुलाया, वे हाजिर हुए. उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा, “पूरे देश, दुनिया और बॉलीवुड ने मुझे जो प्यार दिया है, अगर मुझ पर कोई आरोप है तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं. हाईकोर्ट का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका दिया.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
February 19, 2026, 06:28 IST





