भारत » बाबरी मस्जिद गिराने वाले हमें टॉलरेंस का पाठ पढ़ाएंगे, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा के बयान पर बहस तेज

बाबरी मस्जिद गिराने वाले हमें टॉलरेंस का पाठ पढ़ाएंगे, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा के बयान पर बहस तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बाबरी मस्जिद गिराने वाले हमें टॉलरेंस का पाठ पढ़ाएंगे, इल्तिजा के बयान पर बहसइल्तिजा मुफ्ती ने बाबरी मस्जिद और सहिष्णुता पर बयान दिया है. (फाइल फोटो)
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस को और तेज कर दिया है. उन्होंने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा है कि बाबरी मस्जिद गिराने वाले हमें टॉलरेंस का पाठ पढ़ाएंगे.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “जिस तरह से कुछ लोग बाबरी मस्जिद गिराए जाने को सही ठहराते हैं और हर बार गाय की रक्षा के नाम पर एक बेकसूर मुसलमान को शक के आधार पर पीट-पीटकर मार डालने वाले हिंसक समूहों का समर्थन करते हैं, वही लोग अब हम कश्मीरियों को ‘सहिष्णुता’ का पाठ पढ़ाएंगे. पाखंड की भी कोई हद होती है.”

बता दें कि शनिवार को हजरतबल दरगाह विवाद पर इल्तिजा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को चौंकाने वाला और बेतुका बताया था. इल्तिजा ने सीधे तौर पर वक्फ बोर्ड पर भी निशाना साधा और कहा था कि धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी