खेल » बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकजुट हुआ पंजाबी सिनेमा, अब बिन्नू ढिल्लों ने बढ़ाया मदद का हाथ

बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकजुट हुआ पंजाबी सिनेमा, अब बिन्नू ढिल्लों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मुश्किल वक्त से गुजर रहे पंजाबवासियो की मदद के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एकजुट हुई है.वे बाढ़ पीड़ितों की मदद करके पंजाब को फिर से उठाने की कोशिश कर रहे हैं. बाढ़ से 1400 से ज्यादा गांवों पर बुरा असर पड़ा है. …और पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकजुट हुआ पंजाबी सिनेमा, अब बिन्नू ढिल्लों ने की मददपंजाबी सिनेमा के सितारे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. वहां के जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसने 1,400 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है और वहां लाखों लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं. अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में पूरी पंजाबी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है.

राज्य भर में बचाव अभियान जारी है. बाढ़ ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मोहाली जिलों में काफी नुकसान पहुंचाया है. भारी बारिश के बीच रावी, व्यास और सतलुज जैसी नदियों के ऊपर बने बांधों से पानी छोड़े जाने के साथ-साथ नालों के उफान के कारण बाढ़ आई है. जिले गुरदासपुर के अंदर बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है. बाढ़ पीड़ितों की हर कोई अपने-अपने तरीके से मदद कर रहा है. इसी बीच रविवार को अभिनेता बिन्नू ढिल्लों गुरदासपुर के गांव चिट्टी में पहुंचे.

बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
अभिनेता ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री दी. अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए. पंजाब जिस संकट से जूझ रहा है उसमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, एनजीओ, सरकार और सभी लोग मदद के लिए आगे आए हैं. उनका दिल से धन्यवाद, यही असली पंजाब है जो मुसीबत की घड़ी में साथ खड़ा रहता है.’

एक्टर ने जताई चिंता
बिन्नू ढिल्लों ने आगे कहा, ‘मेरा भाई जो कनाडा में है, उसने मुझे बताया कि बाढ़ जाने के बाद बहुत सारी बीमारियां आएंगी, तब हमें और लोगों का ख्याल रखना होगा. इसलिए हम बाद में भी आएंगे. यह मायने नहीं रखता कि आप कितना सामान ला रहे हैं, मायने रखता है कि आपकी सोच क्या है. पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए. भगवान हमारे साथ है, सब जगह से राहत सामग्री आ रही है, हम जल्द ही फिर से उठ खड़े होंगे.’

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकजुट हुआ पंजाबी सिनेमा, अब बिन्नू ढिल्लों ने की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी