Last Updated:
Barbados Elections 2026: बांग्लादेश के साथ-साथ एक ऐसे देश में भी चुनाव संपन्न हुए हैं , जिसने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था. हम बात कर रहे हैं बारबाडोस की, जहां लागातर तीसरी बार अमोर मोटले की पीएम के तौर पर वापसी हुई है.

बारबाडोस की पीएम बनीं अमोर मोटले. Credit- IANS)
नई दिल्ली: मिया अमोर मोटले ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की है. मोटले की लेबर पार्टी ने देश की असेंबली की सभी 30 सीटों पर जीत हासिल की है. सरकारी टीवी सीबीसी बारबाडोस ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मिया मोटले को बधाई दी.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश में लिखा- टप्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को लगातार तीसरी बार चुनावी जीत पर बहुत-बहुत बधाई. भारत बारबाडोस के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को बहुत महत्व देता है, जो सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है. मुझे 2024 में भारत-सीएआरआईसीओएम समिट के दौरान हुई हमारी मुलाकात अच्छी तरह याद है और मैं अपने लोगों के फायदे के लिए अपनी पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं.’
बारबाडोस की पीएम के साथ पीएम मोदी. (Credit- IANS)
दुनिया भर से आए बधाई संदेश
इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा – ‘हमने क्लाइमेट जस्टिस को आगे बढ़ाया है.हमने फंडिंग को आगे बढ़ाया, नियम बदले, और सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की आवाज को आगे बढ़ाया. आपके साथ इन लड़ाइयों को जारी रखने में खुशी हो रही है.’इससे पहले पीएम पद की शपथ लेते हुए अपनी तस्वीर साझा कर मोटले ने लिखा- ‘आज मुझे प्रेसिडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल द मोस्ट ऑनरेबल जेफरी बॉस्टिक ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई. मैं इस मैंडेट को विनम्रता से स्वीकार करती हूं. मैं भगवान, बीएलपी, मेरे वोटर्स, परिवार और लोगों को आपके भरोसे के लिए धन्यवाद देती हूं. अब एक देश के तौर पर एक साथ आने का समय है.’
भारत और बारबाडोस के संबंध कैसे?
बता दें, कैरेबियाई देश बारबाडोस ने कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया. भारत और बारबाडोस ने 1966 में राजनयिक संबंध स्थापित किए. बारबाडोस ने 2021 में खुद को एक गणतंत्र घोषित किया. कॉमनवेल्थ के साथ साझा संबंध और ऐतिहासिक माइग्रेशन बारबाडोस के साथ भारत के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को दिखाते हैं. बारबाडोस की पीएम और भारतीय एमओएस (2015, 2018) भारत और बारबाडोस के बीच बदलते डिप्लोमैटिक संबंधों में मील के पत्थर के तौर पर सामने आए हैं.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
February 13, 2026, 13:57 IST





