Last Updated:
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुआ सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता, जल्द ही बिखर गया था. ऐश्वरर्या राय ने एक दफा सलमान खान के ब्रेकअप की वजह और उनके बर्ताव पर खुलकर बात की थी. मशहूर हीरोइन हिमानी शिवपुरी ने दोनों के प्यार को करीब से पनपते और टूटते हुए देखा था. उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की दर्दभरी लव स्टोरी के उन अंतिम लम्हों के बारे में बताया था, जब उनके बीच खटास पैदा हो गई थी. उन्होंने बताया कि जब उनका रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था, तब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के मूवी सेट पर पहुंच कर हंगामा कर दिया था. उन्होंने ऐश्वर्या राय के एटीट्यूड पर तंज कसा था. ऐश्वर्या राय ने बाद में खुलासा किया कि सलमान खान उन पर शक करते थे.

नई दिल्ली: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी लव स्टोरी बॉलीवुड के उन पन्नों में से एक है, जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं. इस पुराने विवाद और सलमान खान की नाराजगी को लेकर जो बातें सामने आई हैं, वे आज भी फैंस को हैरान करती हैं. सलमान खान की कोस्टार उनके अफेयर पर कई खुलासे किए. ऐश्वर्या राय ने भी ब्रेकअप के बाद सलमान खान के रवैये पर बात की थी. (फोटो साभार: IMDb)

सलमान और ऐश्वर्या का रोमांस संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर शुरू हुआ था. उस वक्त दोनों को बॉलीवुड का ‘पावर कपल’ माने जाते थे और वे एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए थे. (फोटो साभार: IMDb)

मशहूर हीरोइन हिमानी शिवपुरी ने रेड एफएम के पॉडकास्ट में बताया कि वे जब ऐश्वर्या के साथ काम कर रही थीं, तब सलमान हर रात सेट पर आते थे और सुबह जाते थे. सलमान ऐश्वर्या को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव थे, जो बाद में उनके रिश्ते के लिए मुसीबत बन गया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब सलमान-ऐश्वर्या के बीच खटास शुरू हुई, तब भाईजान ने ऐश्वर्या के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया था. एक बार जब ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ शूटिंग कर रही थीं, तो सलमान अचानक सेट पर पहुंच गए और वहां हंगामा किया. (फोटो साभार: IMDb)

हिमानी शिवपुरी ने बताया था सलमान नाराज होकर ऐश्वर्या राय के एटीट्यूड पर कमेंट करते थे. बॉलीवुडशादी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय जब अभिषेक बच्चन के साथ रोहन सिप्पी के प्रोजेक्ट में काम कर रही थीं, तब सलमान खान अचानक सेट पर पहुंच गए और ऐश्वर्या के बर्ताव पर झुंझलाने लगे. उन्होंने एक बार गुस्से में कहा था, ‘अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है, इसे समझाओ. वहीदा रहमान जैसी अभिनेत्रियों को देखो.’ (फोटो साभार: IMDb)

हिमानी शिवपुरी बताती हैं कि वे उस समय सलमान खान को शांत रहने और चुप रहने की सलाह देती थीं, क्योंकि सलमान का गुस्सा और बर्ताव सेट पर मौजूद बाकी लोगों को असहज कर देता था. (फोटो साभार: IMDb)

ऐश्वर्या ने मार्च 2001 के आसपास सलमान से ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन सलमान इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. वे लगातार कॉल करके ऐश्वर्या राय को परेशान करते थे और उन पर शक करते थे. (फोटो साभार: IMDb)

ऐश्वर्या ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सलमान उन पर शक करते थे कि उनका अफेयर उनके को-स्टार्स के साथ है. सलमान ने ऐश्वर्या का नाम अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, सबके साथ जोड़ दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान खान ने उन पर कई हाथ भी उठाया था, हालांकि वे कोई निशान नहीं छोड़ते थे, इसलिए ऐश्वर्या राय अगले दिन शूट पर ऐसे जाती थीं जैसे कुछ हुआ ही न हो. आखिरकार तंग आकर उन्होंने इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)
February 24, 2026, 10:15 IST





