बवाल के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को बड़ी राहत, रिलीज पर लगी रोक हटी, अब थिएटर्स में कब दस्तक देगी फिल्म?
Last Updated:

नई दिल्ली. ‘द केरला स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड’ को लेकर बवाल मचा हुआ है. केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी था. मेकर्स सिंगल बेंच के इस आदेश के खिलाफ डिवीजन बेंच में गए, जिसके बाद मेकर्स को आज बड़ी राहत मिली है. डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के आदेश को स्टे कर दिया, जिससे फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी.
जानकारी के मुताबिक, जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी.वी. बालकृष्णन की बेंच ने प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की अपील पर सुनवाई की और सिंगल जज के 15 दिनों की रोक वाले आदेश को स्थगित कर दिया. अब मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
February 27, 2026, 16:35 IST





