Last Updated:
सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में अपनी भांजी आयत और दोस्त के साथ नजर आए. पैप्स की भीड़ से बचाते हुए उन्होंने आयत की सुरक्षा पर जोर दिया. उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवन है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से भारी भरकम सुरक्षा में चलते हैं. जहां भी जाते हैं सिक्योरिटी वालों की लंबी फौज देखने को मिलती है. वैसे तो वह बहुत कम ही किसी इवेंट में शिरकत होते हैं. मगर हाल में ही एक कार्यक्रम था जहां वह अपने अजीज दोस्त और भांजी आयत के साथ नजर आए. आयत, सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की बेटी हैं. इस कार्यक्रम से एक वीडियो भी वायरल हुआ है जहां सुपरस्टार बहुत प्रोटेक्टिव दिख रहे हैं.
दरअसल सलमान खान जैसे ही इवेंट से बाहर निकलते हैं तो पैप्स की भारी-भरकम भीड़ उन्हें घेर लेती हैं. सलमान खान के साथ उनके दोस्त और भांजी भी हैं. भांजी आयत ने इस दौरान एक्टर की उंगली पकड़ी हुई है.
पैप्स से बोले सलमान खान
वहीं सलमान खान के जितने भी सिक्योरिटी वाले हैं वह भीड़ को मैनेज कर रहे हैं. इस दौरान पैप्स की भीड़ को उन्होंने कसकर सुनाया भी. उन्होंने पैप्स को साफ कहा कि आयत से दस कदम दूर रहे. वह कहते हैं, ‘चलो चलो पीछे. दस कदम दूर. बच्ची साथ में है. आगे बढ़ो.’
View this post on Instagram





