भारत » बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा… कार से टक्कर के बाद रेलिंग में फंसा पैर, डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत देख कांप जाएगी रूह

बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा… कार से टक्कर के बाद रेलिंग में फंसा पैर, डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत देख कांप जाएगी रूह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Kolkata Delivery Agent Death: कोलकाता के सॉल्ट लेक में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय सौमेन मंडल को टक्कर मार दी. रेलिंग में फंसने के बाद कार में आग लग गई और डिलीवरी बॉय की मौत हो गई.

बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा...कार से टक्कर के जिंदा जला डिलीवरी बॉय; मौतडिलीवरी बॉय सौमेन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई.

कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में सोमवार शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया. 22 साल के डिलीवरी बॉय और बाइक कैब राइडर सौमेन मंडल की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने न तो समय पर मदद की और न ही अब तक किसी को गिरफ्तार किया है.

ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ा था, तभी आ गई मौत
सौमेन मंडल सोमवार शाम अपनी बाइक पर एक पिलियन राइडर के साथ सॉल्ट लेक के एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका हुआ था. उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि सौमेन बाइक समेत सड़क किनारे लगे लोहे के रेलिंग में जा फंसा. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेलिंग का नुकीला हिस्सा उसके पैर में घुस गया और वह वहीं फंस गया.

कार में धमाका, लपटों में घिर गया सौमेन
टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई और धमाका हो गया. कार सवारों को तो तुरंत निकालकर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन सौमेन रेलिंग और कार के बोनट के बीच फंसा रहा. देखते ही देखते आग ने उसे घेर लिया और वह मौके पर ही जलकर मर गया. पिलियन राइडर को भी गंभीर चोटें आईं और उसके कूल्हे और हाथ की हड्डियां टूट गईं.

CCTV फुटेज में कैद दर्दनाक पल
हादसे की पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दिखा कि सौमेन की बाइक, एक और बाइक और एक कार सिग्नल पर रुकी थीं. तभी दाईं ओर से तेज रफ्तार कार फ्रेम में दाखिल होती है और सीधे सौमेन की बाइक में टक्कर मार देती है. टक्कर से सौमेन और उसके साथी हवा में उछल जाते हैं. सौमेन जाकर रेलिंग में फंस जाता है और कार का बोनट उसे वहीं दबाए रखता है. कुछ ही सेकंड में वह आग की लपटों में घिर जाता है.

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद इलाके में लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बचाने की कोशिश नहीं की. आरोप है कि कुछ पुलिसवाले वहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, जबकि फायर ब्रिगेड भी देर से पहुंचा. लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पुलिस को वहां अतिरिक्त बल भेजना पड़ा और भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े.

परिवार का दर्द और सवाल
सौमेन के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को पकड़ने में ढिलाई का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया. यहां तक कि पुलिस ने खुद शिकायत लिखी और एक अनपढ़ रिश्तेदार से उस पर जबरन दस्तखत करवा लिए. सौमेन के भाई ने कहा,

“शाम 7 बजे के आसपास हमें पता चला कि मेरे भाई का एक्सीडेंट हुआ है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुना है पुलिस ने मदद नहीं की, उल्टा वीडियो बना रही थी. जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही.”

गरीब परिवार का सहारा था सौमेन
सौमेन का परिवार दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके से है. वह गरीब परिवार से था और छोटी उम्र से ही परिवार की मदद के लिए काम करने लगा था. वह डिलीवरी बॉय और बाइक कैब दोनों का काम करता था ताकि घर का खर्चा चल सके. अब उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा…कार से टक्कर के जिंदा जला डिलीवरी बॉय; मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी