Last Updated:
Demand To Ban Jolly LLB 3: फिल्म पर बैन लगाने की शुरुआत पुणे से हुई थी, जहां एक स्थानीय वकील ने फिल्म के ट्रेलर के आधार पर जनहित याचिका (PIL) दायर कर दी. याचिका में कहा गया कि ट्रेलर ‘वकीलों और जजों की छवि खराब…और पढ़ें
रिलीज से पहले बढ़ी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की मुश्किलें.दिल्ली के एकवोकेट एपी सिंह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म वकीलों को जोकर की तरह दिखाती है और न्यायपालिका का मजाक उड़ाती है. उन्होंने कहा, ‘हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं. वकालत दुनिया का सबसे पवित्र पेशा है और यह फिल्म हमारे काम को हास्यास्पद बना रही है.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि दुनियाभर के वकील इस ट्रेलर से आहत हैं और इसे न्याय व्यवस्था पर लोगों के भरोसे के लिए खतरनाक बताया.
जहां एक ओर बार एसोसिएशन सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म पर कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं, वहीं आलोचकों का कहना है कि इस तरह की याचिकाएं ‘फ्रिवलस लिटिगेशन’ की श्रेणी में आती हैं और पहले से बोझिल अदालतों का समय बर्बाद करती हैं. देश की अदालतों में 4 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं और ऐसे में किसी फिल्म के ट्रेलर पर बहस को कई लोग हास्यास्पद मानते हैं.

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें
Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 27, 2025, 15:00 IST





