खेल » ‘फिल्म पर काम चल रहा है’, अक्षय कुमार की OMG 3 पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर, जानिए किस साल रिलीज होगी मूवी

‘फिल्म पर काम चल रहा है’, अक्षय कुमार की OMG 3 पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर, जानिए किस साल रिलीज होगी मूवी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Akshay Kumar OMG 3: अक्षय कुमार की ‘ओएमजी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर मुहर लग गई है. डायरेक्टर अमित राय ने खुलासा किया कि फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है.

'फिल्म पर काम चल रहा है', अक्षय कुमार की OMG 3 पर डायरेक्टर ने लगाई मुहरबॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी ओएमजी 2.
नई दिल्ली. ‘ओएमजी’ बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेचांइजी में से एक बन गई है. इसके दोनों पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. अब फ्रेंचाइजी की अगली किस्त यानी ‘ओएमजी 3’ पर मुहर लग गई है. डायरेक्टर अमित राय ने कन्फर्म किया है कि अक्षय कुमार फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में वापसी करेंगे. यहां तक कि उन्होंने यह भी बता दिया कि फिल्म साल 2026 में दस्तक देगी.

हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत के दौरान जब अमित राय से ‘ओएमजी 3’ की कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि अक्षय कुमार फिल्म में जरूर होंगे. डायरेक्टर ने यह भी खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म अगले साल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

डायरेक्टर ने ‘ओएमजी 3’ पर लगाई मुहर

डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘उसका अगला पार्ट जल्दी ही आएगा, लेकिन वो उससे बड़ा होगा, जो आपने अब तक देखा है.’ उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय कुमार OMG 3 का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा- ‘वो तो होंगे, क्योंकि वो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म पर काम चल रहा है और यह अगले साल रिलीज होगी.’

साल 2023 में आया था फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट

‘ओएमजी’ 2 अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल थी. इसमें अक्षय ने भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई थी. पंकज त्रिपाठी भी ‘ओएमजी 2’ का हिस्सा थे. फिल्म में अक्षय कुमार समय-समय पर नजर आते हैं और पंकज त्रिपाठी की मदद करते हैं, जो सेक्स एजुकेशन पर आधारित एक कोर्ट केस लड़ रहे होते हैं.

क्रिएटिव प्रोड्यूसर की तरह किया काम

इससे पहले एएनआई के साथ बातचीत के दौरान डायरेक्टर अमित राय ने बताया था कि अक्षय कुमार फिल्ममेकिंग में कितनी गहराई से जुड़े हुए थे और कैसे उनकी सलाह ने कुछ सीन्स को लेकर होने वाली आलोचनाओं से बचने में मदद की. उन्होंने कहा, ‘स्क्रिप्ट को मनोरंजक तरीके से दूसरे कलाकारों को सुनाने से लेकर सिर्फ सुनकर सभी सीन याद रखने तक, अक्षय सर ओएमजी 2 में एक एक्टर और मेकर के रूप में शामिल थे. उन्होंने एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर की तरह काम किया.’

शूटिंग में काम आई अक्षय कुमार की सलाह

अमित राय ने आगे कहा, ‘उन्होंने फिल्म के कई सीन में सुधार भी किया. उन्होंने सुझाव दिए कि कुछ सीन्स को कैसे थोड़ा बदला जा सकता है ताकि आलोचना से बचा जा सके. जैसे मास्टरबेशन वाले सीन में उन्होंने मुझसे कहा कि इसे ठीक से शूट करो और बोले, कि बाद में देखेंगे. मैं अपनी कहानियां कहने के तरीके को लेकर बहुत ओपन हूं.’

इस दिन रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें वह अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है और यह मूवी 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

homeentertainment

‘फिल्म पर काम चल रहा है’, अक्षय कुमार की OMG 3 पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी