Last Updated:
Bollywood Blockbuster Movies : बॉलीवुड में कब किसके सितारे बुलंद हो जाएं, कोई नहीं जानता. कब कोई फर्श से अर्श पर आ जाए, इसके बारे में सहज अनुमान नहीं लगाया जा सकता. कई बॉलीवुड सुपरस्टार ऐसे भी हुए जिन्होंने लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद जोरदार वापसी की. अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और यह संदेश देने के कोशिश की कि अभी उनका समय खत्म नहीं हुआ है. ऐसे ही एक बॉलीवुड सुपरस्टार ने 5 साल में इक्का-दुक्का हिट फिल्में दीं. ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं तो घर में बच्चों के लिए खाना बनाने लगा. फिर ऐसा तूफान लेकर आया कि बैक-टू-बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डालीं.
2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान ने इतिहास रच दिया था.. शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों में मिली असफलता के बाद उन पर क्या गुजरी, इस बारे में खुलकर बताया था. शाहरुख खान ने दुबई में एक समिट में कहा था, ‘जब मेरी फिल्में नहीं चलती तो मैं बाथरूम में जाकर रोता हूं. बकौल शाहरुख, ‘मेरे घर में एक स्पेशल बाथरूम है. जब मैं उसे बंदकर बैठता हूं तो सबको मालूम हो जाता है कि मैं वहां पर रो रहा हूं. मुझे असफलता से बहुत दुख होता है. एक फिल्म में हजारों लोग काम करते हैं. हजारों लोगों की जिंदगी उससे जुड़ी होती है.’
बच्चों के लिए खाना बनाते थे शाहरुख खान
2017 में शाहरुख खान की ‘जब हैरी मेट सजल’ और 2018 में ‘जीरो’बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. ऐसे में शाहरुख खान ने खुद को घर तक ही सीमित कर लिया. शाहरुख ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि ‘वो घर पर बच्चों के लिए अलग-अलग डिश बनाते थे. उनका मनोरंजन करते रहते थे. बच्चों ने उनसे कहा था कि पापा आप बहुत अच्छे एंटरटेनर हैं, आपको फिर से फिल्में बनाना चाहिए.’ बच्चों ने हौंसला बढ़ाया तो फिर से सुपरस्टार किंग खान फिल्मों में लौटे.
पठान के गानों पर थिएटर में ही नाचते थे दर्शक
25 जनवरी 2023 में आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले उनकी मूवी ‘पठान’ सिनेमाघरों में आई. शाहरुख खान का जादू फिर से दर्शकों पर चला. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. पठान फिल्म के दौरान खूब कंट्रोवर्सी भी हुई. सोशल मीडिया पर बायकॉट कैंपेन भी चला लेकिन फिल्म की सफलता को नहीं रोक पाए. पठान के गानों पर दर्शक थिएटर में ही नाचते-झूमते नजर आए थे. पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. पठान ने इंडिया में 543 करोड़ का कलेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
बॉक्स ऑफिस पर जलजला ले आई थी ‘जवान’ मूवी
2023 में ही शाहरुख खान की एक और फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला दिया था. ‘बेटे से बात करने से पहले, बाप से बात कर’ फिल्म का यह डायलॉग बहुत मशहूर हुआ था. यह फिल्म थी : जवान. शाहरुख के करियर का यह पहला मौका था जब वो फिल्म में पुलिस की वर्दी नजर आए थे. इससे पहले वो आर्मी की वर्दी में नजर आ चुके थे. यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की शूरुआत ‘फौजी’ सीरियल से की थी.
जवान मूवी ने 75 करोड़ से ओपनिंग ली थी. यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ पाना मुश्किल है. इससे पहले पठान ने 57 करोड़ से ओपनिंग ली थी. जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार थे. फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था. जवान ने इंडिया में 643 करोड़ जबकि वर्ल्ड वाइड 1146 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
September 22, 2025, 17:55 IST





