फिलीपींस के सेंट्रल हिस्से में मंगलवार को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. सेबू स्थित सैकड़ों साल पुराना Parish of Saint Peter the Apostle चर्च आंशिक रूप से ढह गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चर्च की लाइट्स और बाहरी हिस्से टूटते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय भूकंप विज्ञान कार्यालय ने चेतावनी जारी की है कि समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव संभव है. लेयटे, सेबू और बिलिरान के लोगों से समुद्र तट से दूर रहने और तटवर्ती इलाकों में न जाने की अपील की गई है. भूकंप का केंद्र बोहोल प्रांत के कालेपे नगर पालिका के पास था, जिसकी आबादी करीब 33,000 है. हालांकि पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने साफ किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
विदेश
»
फिलीपींस में तबाही: 6.9 तीव्रता के भूकंप से हिला सदियों पुराना चर्च ढहा, वीडियो लोगों को दहला रहा
फिलीपींस में तबाही: 6.9 तीव्रता के भूकंप से हिला सदियों पुराना चर्च ढहा, वीडियो लोगों को दहला रहा
Facebook
Twitter
WhatsApp





