खेल » फर्स्ट मंडे को टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ धड़ाम, बदतर हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत, नहीं चला दोनों फिल्मों का जादू

फर्स्ट मंडे को टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ धड़ाम, बदतर हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत, नहीं चला दोनों फिल्मों का जादू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Baaghi 4 vs The Bengal Files Box Office Collection Day 4: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ फर्स्ट मंडे को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई है. वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत और भी ज्यादा खराब है.

फर्स्ट मंडे को 'बागी 4' धड़ाम, बदतर हुई 'द बंगाल फाइल्स' की हालतबॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में बहुत खराब परफॉर्म कर रही हैं.
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई से शुरुआत की. फर्स्ट वीकेंड फिल्म के कलेक्शन में हल्का उछाल आया. लेकिन कोई खास कमाल नही दिखा पाई. फर्स्ट मंडे को मूवी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी है. दूसरी तरफ ‘बागी 4’ के साथ रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत तो बद से बदतर हो गई है. जानिए पहले सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

‘बागी 4’ शुरुआत से ही कमाई के मामले में खरी नहीं उतर पाई, जबकि इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में सफल रही हैं, सिर्फ ‘बागी 3’ को छोड़कर क्योंकि रिलीज के तुरंत बाद कोविड महामारी की वजह से सिनेमाघरों को बंद करना पड़ गया था. ‘बागी 4’ की शुरुआती कमाई उतनी जबरदस्त नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी. अब इसके चौथे दिन कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

चौथ दिन गिर गई ‘बागी 4’ की कमाई

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन यानी फर्स्ट मंडे को ‘बागी 4’ ने 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि पिछछे ही दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये थी. इस मूवी का खाता 12 करोड़ रुपये के साथ कलेक्शन से खुला था. वहीं, दूसरे दिन ‘बागी 4’ ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह ‘बागी 4’ चार दिनों में 35.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है.

‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत सबसे खराब

अब बात करते हैं ‘बागी 4’ के साथ ही थिएटर्स में रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स की’. विवेक अग्निहोत्री की मूवी की बॉक्स ऑफिस पर और भी ज्यादा हालत खराब है. शुरुआत से ही इस मूवी की कमाई बहुत कम रही है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब तक ‘द बंगाल फाइल्स’ ने सिर्फ 7.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हैरानी की बात है कि चार दिनों में यह फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

‘बागी 4’ में विलेन बने संजय दत्त

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ में संजय दत्त ने खलनायक का रोल निभाया है. श्रेयस तलपड़े, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, सौरभ सचदेवा और सोनम बाजवा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. यह मूवी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसका डायरेक्शन ए. हर्षा ने किया है. वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी के अलावा दर्शन कुमार, सिमरत कौर, सास्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

फर्स्ट मंडे को ‘बागी 4’ धड़ाम, बदतर हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी