खेल » प्रोड्यूसर ही नहीं, डायरेक्टर भी था हीरोइन का दीवाना, 38 साल बाद कबूला, फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

प्रोड्यूसर ही नहीं, डायरेक्टर भी था हीरोइन का दीवाना, 38 साल बाद कबूला, फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड की 1987 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है.अनिल कपूर के टाइटल रोल और बोनी कपूर-सुरिंदर कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था. दिलचस्प बात यह है कि शेखर कपूर ने अब तक केवल सात फीचर फिल्में ही बनाई हैं, लेकिन ‘मिस्टर इंडिया’ उनके करियर की पहचान बन गई. हालांकि, खुद शेखर कपूर का मानना है कि इस फिल्म का असली जादू अनिल कपूर या कहानी से नहीं, बल्कि श्रीदेवी के शानदार एक्टिंग और सिर्फ और सिर्फ उनके (श्रीदेवी ) करिश्मे से आया. उन्होंने ये भी माना कि उन्हें ‘चांदनी’ पर क्रश था.

फिल्मफेयर को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेखर कपूर ने श्रीदेवी और फिल्म को ‘मिस्टर इंडिया’ को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार, फिल्म के कॉमिक सीन और फिल्म में श्रीदेवी के करिश्मे पर बात की.

103 डिग्री बुखार में किया शूट

शेखर कपूर ने बताया कि जब फिल्म का मशहूर गाना ‘काटे नहीं कटते’ शूट किया जा रहा था, उस समय श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था. इसके बावजूद उन्होंने अपनी हालत किसी को नहीं बताई और पूरी एनर्जी के साथ डांस किया. शेखर कपूर ने कहा, ‘मुझे इस बारे में बाद में कोरियोग्राफर से पता चला. उस वक्त मुझे यकीन नहीं हुआ कि इतनी बीमार हालत में भी कोई इतना बेहतरीन परफॉर्म कर सकता है.’

चार्ली चैपलिन के सीन को किया अमर

निर्देशक ने आगे बताया कि फिल्म का कॉमिक सीन, जिसमें श्रीदेवी चार्ली चैपलिन के अंदाज में नजर आई थीं. वह सीन आज भी लोगों की यादों में ताजा है. यह आइडिया खुद शेखर कपूर ने दिया था.उन्होंने कहा था कि श्रीदेवी मूंछ लगाकर चैपलिन जैसी एक्टिंग करें. श्रीदेवी ने न केवल इसे अपनाया बल्कि चैपलिन की पुरानी फिल्में देखकर उनकी स्टाइल भी सीखी. नतीजा यह हुआ कि वह सीन हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे यादगार कॉमिक पल बन गया.

Shekhar Kapur, Shekhar Kapur News, Shekhar Kapur Confesses his Huge Crush On Sridevi, Boney kapoor, Sridevi, Shekhar Kapurrecalls Sridevi dedication and talent, Shekhar Kapur on Mr india, Shekhar Kapur latest Interview to filmfare, Shekhar Kapur love life, Shekhar Kapur Films, मिस्टर इंडिया, श्रीदेवी, शेखर कपूर, बोनी कपूर, श्रीदेवी पर था शेखर कपूर को क्रश
फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई.

शेखर कपूर को था श्रीदेवी पर गहरा क्रश

बोनी कपूर के ही नहीं, शेखर कपूर ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें श्रीदेवी पर गहरा क्रश था. उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की निष्ठा, भरोसा और लगन ने मुझे बहुत प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए श्रीदेवी सिर्फ एक अदाकारा नहीं थीं, बल्कि मिस्टर इंडिया की आत्मा थीं. सच कहूं तो, मिस्टर इंडिया दरअसल श्रीदेवी ही थीं.

भारत ही नहीं चीन में भी गाड़े झंड़े

फिल्म के दौरान श्रीदेवी का कॉमिक टाइमिंग, उनकी निडरता और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया. यही कारण था कि ‘मिस्टर इंडिया’ न केवल भारत में सुपरहिट हुई बल्कि चीन जैसे बड़े बाजारों में भी खूब पसंद की गई. इस फिल्म ने श्रीदेवी को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया. उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 58वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में स्पेशल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सतीश कौशिक, शरत सक्सेना, अमरीश पुरी, हरीश पटेल और अनु कपूर जैसे कलाकार भी थे. 2 करोड़ के बजट में बनी पिक्चर ने वर्ल्डवाइड 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी