साल 1998 में आई शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने भी काम किया था और यही उनकी पहली फिल्म थी. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे. इस फिल्म का एक गाना,‘जिया जले’ जो प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था, आज भी लोगों की जुबान पर है. हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. 1998 की इस फिल्म में शादी की पहली रात पर फिल्माया गया एक गाना भी शामिल था, जिसे गुलज़ार ने लिखा था. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये गाना पूरी तरह साफ-सुथरा है. इसमें कोई भी अश्लील शब्द नहीं है.
खेल
»
प्रीति जिंटा का सुहागरात पर बना वो सुपरहिट गाना, जो 27 साल बाद भी हर दिल की है धड़कन! 1 भी नहीं है गंदा शब्द
प्रीति जिंटा का सुहागरात पर बना वो सुपरहिट गाना, जो 27 साल बाद भी हर दिल की है धड़कन! 1 भी नहीं है गंदा शब्द
Facebook
Twitter
WhatsApp





